पानी पूरी लड़कियों को बेहद पसंद होती है और शायद ही कोई लड़की ऐसी होगी, जो पानी पूरी खाने से मना कर दे। चाहे जैसे हालात हों या कोई भी जगह हो लड़कियां हमेशा पानी पूरी खाने के लिए तैयार रहती हैं। जिसके पानी पूरी पसंद होती है.

वह अपनी शादी और शादी जैसे दूसरे मौकों पर भी पानी पूरी को न नहीं कह सकता है। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक दुल्हन अपनी शादी के दिन ही गोलगप्पे का रही है, लेकिन उसकी नथ बीच में आ जा रही है। इसके बाद दूल्हन का खूब मजाक बन रहा है।

Also read: India New Expressway: इसी साल में बनकर तैयार होंगे भारत का दूसरा सबसे लंबा सूरत-चेन्नई एक्सप्रेसवे, निर्माण में खर्च किये जायेंगे 50 हजार करोड़ रुपये

Also read: Bullet Train In Rajsthan: दिल्ली – अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना के तहत राजस्थान के 7 जिलों के 335 गावों से होकर भी गुजरेगी बुलेट ट्रेन, खबर में जानिए पूरी डिटेल्स…

यह वीडियो इंस्टाग्राम पर एक वेडिंग फोटोग्राफर पेज ने शेयर किया था। इस पेज का नाम है विटी वेडिंग। इस वीडियो को शेयर करने के साथ ही लिखा गया andquot;एक दुल्हन का संघर्ष, जिसे पानी पूरी पसंद है।andquot;

इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक बंगाली दुल्हन शादी हॉल के फूड सेक्शन में खड़ी है। दुल्हन ने शादी का जोड़ा पहन रखा है और ढेर सारे गहने भी पहन रखे हैं। इसी वजह से गोलगप्पे खाने में उसे परेशानी हो रही है। दुल्हन की नथ बार-बार उसके और गोलगप्पे के बीच आ रही है, जबकि उसके दोस्त उसकी मदद कर रहे हैं। इस बीच दुल्हन एक हाथ से अपनी नथ पकड़ती है और दूसरे हाथ से गोलगप्पा खा लेती है। इसके बाद उसे डांस करते हुए भी देखा जा रहा है।

यह वीडियो लोगों को बहुत पसंद आ रहा है। अब तक 17 हजार से ज्यादा लोग यह वीडियो देख चुके हैं। वहीं, 650 से ज्यादा लोगों ने इसे लाइक किया है। कई लोगों ने इस वीडियो पर कमेंट भी किया है। एक यूजर ने लिखा andquot;पानी पूरी को कभी न नहीं कहना चाहिए।andquot; वहीं दूसरे यूजर ने लिखा andquot;हाहा यह दूल्हन गजब है।andquot; इसके अलावा एक अन्य यूजर ने लिखा andquot;वह बहुत क्यूट दिख रही है।andquot;

सोनू मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिला के रहने वाले है पिछले 4 साल से डिजिटल पत्रकारिता...