AddText 07 24 05.21.54

दरभंगा एयरपोर्ट से हवाई सफर करने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी है। बताते चलें कि दरभंगा-बेंगलुरू के बीच बेंगलुरु के लिए तीसरी फ्लाइट कल यानि 21 जुलाई से उड़ान भरने लगेगी। बेंगलुरु के लिए स्पाइसजेट की यह कनेक्टिंग फ्लाइट होगी। इसको लेकर बुकिंग भी शुरू हो गई है। वही किराया के बारे में बता दें तो स्पाइसजेट की बेंगलुरु के लिए कनेक्टिंग फ्लाइट का किराया 4019 रूपए हैं।

Also read: बड़ी खबर : शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन अब चलेगी दुसरे मार्ग से बदल गया रूट, एक ट्रेन भी रद्द जानिये वजह…

स्पाइसजेट की इस फ्लाइट से बेंगलुरु की हवाई यात्रा करने के लिए यात्रियों को भाया अहमदाबाद की यात्रा करनी होगी। बता दें कि बेंगलुरु के लिए स्पाइसजेट की पहले से ही दो सीधी विमान सेवा यात्रियों को प्रतिदिन उपलब्ध हो रही है।

Also read: Gold-Silver Price Today: गिर गया सोना का भाव तो महंगा हुई चांदी जानिये क्या है गोल्ड-सिल्वर की 10 ग्राम की कीमत

वही अहमदाबाद रूट पर यात्रियों को प्रतिदिन फ्लाइट की सुविधा नही मिल पाती है तथा अहमदाबाद की फ्लाइट अक्सर रद्द रहती है। परन्तु स्पाइसजेट की भाया अहमदाबाद होकर बेंगलुरु के लिए कनेक्टिंग फ्लाइट शुरू होने से इस रूट के यात्रियों को भी फायदा मिल सकेगा।

Also read: Vande Bharat News : लोगों का वर्षों का इंतजार हुआ पूरा अब इस रूट पर दौड़ने के लिए तैयार है वन्दे भारत एक्सप्रेस, जानिये….

बता दें बेंगलुरु-दरभंगा रूट पर यात्रियों को कनेक्टिंग फ्लाइट से हवाई सफर में करीब 05 घंटे का समय लगेगा। 21 जुलाई को बेंगलुरु से फ्लाइटSG-391 अहमदाबाद के लिए सुबह 06.10 में टेक ऑफ करेगी। जहां 1 घंटे 50 मिनट बाद अहमदाबाद में 08 बजे लैंड करेगी।

Also read: Vande Bharat Express : भागलपुर – हावड़ा के बीच चलाई जायेगी वन्दे भारत एक्सप्रेस, बचेंगे समय मिलेगी लग्जरी सुविधा, जानिये….

जिसके बाद दरभंगा आने वाले यात्रियों को अहमदाबाद एयरपोर्ट पर आधे घंटे इंतजार के बाद 08.30 में फ़्लाइट उड़ान भरेगी। ढ़ाई घंटे का सफर तय कर सुबह के 11 बजे दरभंगा एयरपोर्ट पर ये फ्लाइट उतरेगी। मालूम हो कि बेंगलुरु की सीधी उड़ान में 2 घंटा 35 मिनट, वहीं वन स्टॉप सेवा के लिए दो घंटे 15 मिनट का अतिरिक्त समय ‌लगता है।

सोनू मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिला के रहने वाले है पिछले 4 साल से डिजिटल पत्रकारिता...