1627102526864

एक पुरानी कहावत है कि ‘जब ऊपरवाला किसी को कुछ देता है, तो छप्पर फाड़ कर देता है।’ ऐसा ही एक करिश्मा दिल्ली से सटे गाजियाबाद में उस वक्त देखने को मिला जब एक महिला ने शादी के 8 साल के लंबे इतजार के बाद एक साथ तीन बेटे और एक बेटी को जन्म दिया।

चिकित्सकों के अनुसार चारों बच्चे फिलहाल स्वस्थ हैं। हालांकि अभी चारों बच्चों को नर्सरी में रखा गया है। चिकित्सकों का कहना है कि जल्द ही महिला और बच्चों को डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। एक साथ घर में 4 नए मेहमानों के आने के बाद परिवार में बेहद खुशी का माहौल है। वहीं क्षेत्र में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।

गाजियाबाद के नेहरू नगर स्थित यशोदा अस्पताल की वरिष्ठ महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. शशि अरोड़ा ने बताया कि कमला नेहरू नगर में रहने वाले एक दंपती की शादी को 8 साल बीत चुके थे। उन्होंने कई जगह इलाज कराया, लेकिन कोई बच्चा नहीं हुआ था। यहां उपचार के बाद महिला गर्भवती हो गई।

उन्होंने बताया कि हमें महिला की शुरुआती जांच में ही पता चल चुका था कि महिला के गर्भ में 4 बच्चे पल रहे हैं और पूरी तरह स्वस्थ है। 8 महीने बीतने के बाद ही महिला को अचानक प्रसव पीड़ा होने लगी तो उसे ऑपरेशन के लिए अस्पताल में लाया गया।

उन्होंने बताया कि महिला का सफल ऑपरेशन हुआ और इस दौरान महिला ने एक किलो 680 ग्राम, एक किलो 600 ग्राम और एक किलो 300 ग्राम के तीन लड़के और एक किलो 580 ग्राम की एक लड़की यानी 4 बच्चों को एक साथ जन्म दिया है।

उन्होंने बताया कि जच्चा बच्चा यानी चारों बच्चे और बच्चों की मां पूरी तरह स्वस्थ हैं। हालांकि समय से पहले यानी 8 महीने में जन्म होने के कारण बच्चों को फिलहाल नर्सरी में रखा गया है। उम्मीद है बहुत जल्द उन्हें डिस्चार्ज कर घर भेज दिया जाएगा।

सोनू मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिला के रहने वाले है पिछले 4 साल से डिजिटल पत्रकारिता...