blank 4 15

हम जिस समाज से आते हैं वहां ये कल्पना भी नहीं की जा सकती कि हमें इतनी बड़ी अपॉर्च्युनिटी मिलेगी। ये सफलता हमारे लिए किसी सपने के सच होने जैसा है। ये कहते-कहते 19 साल के अनोज कुमार भावुक हो जाते हैं। उनके साथ-साथ उनके हमउम्र दोस्त गौतम कुमार को भी इस स्कॉलरशिप के लिए चुना गया है। दोनों महादलित जाति से आते हैं। इन दोनों छात्रों को 42 लाख की स्कॉलरशिप मिली है।

Also read: बड़ी खबर : शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन अब चलेगी दुसरे मार्ग से बदल गया रूट, एक ट्रेन भी रद्द जानिये वजह…

कॉलेज की पढ़ाई करने वाले गांव के पहले लड़के अनोज : दानापुर के जमसौत गांव के अनोज के पिता मजदूर हैं। अनोज की सफलता से उनके घरवाले काफी खुश हैं। उन्हें लग रहा है कि अब उनके दुख के दिन बदल जाएंगे। अनोज मैथमेटिक्स ऑनर्स करना चाहते हैं। वो गांव के पहले लड़के हैं जो कॉलेज की पढ़ाई के लिए बाहर जाएंगे।

Also read: Vande Bharat Express : भागलपुर – हावड़ा के बीच चलाई जायेगी वन्दे भारत एक्सप्रेस, बचेंगे समय मिलेगी लग्जरी सुविधा, जानिये….

मसौढ़ी के रहने वाले गौतम के पिता टोलासेवक हैं। वो कंप्यूटर साइंस एंड इंटरप्रेन्योरशिप की पढ़ाई करना चाहते हैं। पुराने दिनों को याद करते हुए वो कहते हैं कि कभी हमारे पास कॉलेज की फीस देने के पैसे भी नहीं थे। हमने कभी बड़ा सपना देखने की हिम्मत भी नहीं की लेकिन इस सफलता ने हमारी दुनिया ही बदल दी। गौतम और अनोज कहते हैं कि जिस तरह वो गरीबी से ऊपर उठे हैं। उसी तरह उनकी कोशिश रहेगी कि वो अपने जैसे लोगों की मदद कर सकें। दोनों चाहते हैं कि वो कुछ ऐसा करें जिससे राज्य के साथ-साथ देश और दुनिया का भी नाम राेशन हो।

Also read: भागलपुर से राजधानी पटना और दिल्ली के लिए सफ़र करना हुआ आसान जान लीजिये समय-सारणी और टाइम टेबल…

Also read: Mumbai-Howrah Duronto Express : दो दिनों तक रद्द रहेगी ये लम्बी दुरी की ट्रेनें जान लीजिये पूरी बात…

सोनू मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिला के रहने वाले है पिछले 4 साल से डिजिटल पत्रकारिता...