महेंद्र सिंह धोनी आज अपना 40वां जन्मदिन मना रहे हैं। बचपन से कुछ कर गुजरने की हसरत ने माही को कभी कंफर्ट जोन में डाला ही नहीं। शायद यही वजह है कि तमाम मुश्किलों और चुनौतियों पर पार पाते हुए उन्होंने टीम इंडिया के महान कप्तान बनने तक का लंबा सफर तय किया। धोनी ने क्रिकेट के दुनिया में अपनी एक अलग जगह बनाई है।

इस दौरान उनके इस सफर में उनके दोस्तों का खासा योगदान रहा है। धोनी के ‘हेलीकॉप्टर शॉट’ ने उन्हें क्रिकेट के फैंस के दिल में अलग जगह दिलाई है। लेकिन उन्हें ये शॉट उनके दोस्त संतोष लाल ने सिखाया था। इस बात का जिक्र फिल्म ‘एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’  में भी किया गया है।

Also read: India New Expressway: इसी साल में बनकर तैयार होंगे भारत का दूसरा सबसे लंबा सूरत-चेन्नई एक्सप्रेसवे, निर्माण में खर्च किये जायेंगे 50 हजार करोड़ रुपये

Also read: Bullet Train In Rajsthan: दिल्ली – अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना के तहत राजस्थान के 7 जिलों के 335 गावों से होकर भी गुजरेगी बुलेट ट्रेन, खबर में जानिए पूरी डिटेल्स…

इस फिल्म में धोनी ने ये शॉट संतोष से ही सीखा था। उनकी मौत 2013 में हो गई थी। संतोष इस शॉट को थप्पड़ शॉट बोलते थे। धोनी ने जब अपने दोस्त को ये शॉट मारते हुए देखा था, तो उन्होंने अपने दोस्त से इस शॉट को सीखने की मांग की थी।

जिसके बाद संतोष ने धोनी को ये शोट मारना सिखाया था। टीम इंडिया में जगह बनाने क बाद भी धोनी ने कभी भी अपने दोस्तों का साथ नहीं छोड़ा। धोनी के दोस्त संतोष लाल एक समय एक बीमारी से जूझ रहे थे, तब धोनी ने उन्हें बचाने की हर संभव कोशिश की थी। संतोष एक्यूट पैंक्रियाटिटीज से ग्रसित थे.

सोनू मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिला के रहने वाले है पिछले 4 साल से डिजिटल पत्रकारिता...