दो दिनों से हो भारी बारिस के बाद नगर सहित आस पास के ग्रामीण क्षेत्रों में जलजमाव की समस्या उत्पन्न हो गई है। नगर के विभिन्न वार्डो में तीन सौ से अधिक घरों में बारिस का पानी घुस गया है। साथ ही नगर के सभी वार्डो में जलजमाव हो गया है। जिससे नगर की करीब आधी अवादी प्रभावित है। 

दो दिनों प्रखंड बगहा दो में औसतन 170 एमएम वारिस हुई है। भारी के कारण एक ओर जहां नगर क लोगों को जलमजाव की समस्या परेशानी का सामना पड़ रहा है। वही दूसरी ओर बारिस से किसानों की भारी क्षति हुई है। धान के 75फीसदी से अधिक बिचड़े गल गये है। वही खेतों में भारी जलजमाव के कारण धान की रोपनी भी पूरी तरह से प्रभावित हुई है। अभी तक महत 25 से 30 फीसदी हीं रोपनी हो पायी है। जिन खेतो में रोपनी हो चुकी है।

Also read: India New Expressway: इसी साल में बनकर तैयार होंगे भारत का दूसरा सबसे लंबा सूरत-चेन्नई एक्सप्रेसवे, निर्माण में खर्च किये जायेंगे 50 हजार करोड़ रुपये

Also read: Bullet Train In Rajsthan: दिल्ली – अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना के तहत राजस्थान के 7 जिलों के 335 गावों से होकर भी गुजरेगी बुलेट ट्रेन, खबर में जानिए पूरी डिटेल्स…

कुछ ऐसा हीं आलम गन्ना किसानों के सामने भी है। खेतो में जमजमाव के कारण गन्ने की फसले सूखने लगी है। साथ हीं गन्ना में लाल रोग का प्रकोप भी बढ गया है। जिसका असर गन्ने की उपज पड़ेगा। कुल मिलाकर भारी बारिस ने किसानों की कमर तोड दी है। अब किसानों की रोजी रोटी की समस्या उत्पन्न हो गई है।

सोनू मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिला के रहने वाले है पिछले 4 साल से डिजिटल पत्रकारिता...