बाढ़ थाना क्षेत्र में दहेज में मुंह मांगे सामान न मिलने पर लड़का पक्ष ने शादी से इनकार कर दिया। परेशान होकर काजीचक मोहल्ला निवासी लड़की के पिता रंजीत प्रसाद ने गुरुवार को थाने में शिकायत दर्ज करा दी। पुलिस जब दोनों पक्षों को थाने ले आई तो लड़के ने पिता के विरोध के बावजूद विवाह के लिए हामी भर दी। आखिरकार उमानाथ मंदिर में दोनों ने सात फेरे लिए।

सगाई होने के बाद ही जितना हो सका लड़के वालों को दिया। इसके बावजूद लड़के के पिता और दहेज की मांग करने लगे। असमर्थता जताने पर शादी से इनकार कर दिया। इस बीच लड़के ने खुद आकर शादी करने की इच्छा जताई। इस दौरान लड़का के पिता के द्वारा इसका जमकर विरोध किया गया।

Also read: India New Expressway: इसी साल में बनकर तैयार होंगे भारत का दूसरा सबसे लंबा सूरत-चेन्नई एक्सप्रेसवे, निर्माण में खर्च किये जायेंगे 50 हजार करोड़ रुपये

Also read: Bullet Train In Rajsthan: दिल्ली – अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना के तहत राजस्थान के 7 जिलों के 335 गावों से होकर भी गुजरेगी बुलेट ट्रेन, खबर में जानिए पूरी डिटेल्स…

सामाजिक स्तर पर मान मनोबल के बाद आखिरकार उमानाथ मंदिर में दोनों की शादी कराई गई। विवाह के बाद दोनों नव दंपती ने खुशी जाहिर करते हुए नई जिंदगी बसाने की बात कही है। वहीं लड़की वाले को अभी भी भय है कि लड़के के पिता के द्वारा उन्हें परेशान किया जा सकता है।

सोनू मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिला के रहने वाले है पिछले 4 साल से डिजिटल पत्रकारिता...