AddText 06 27 05.45.51

बिहार के कैमूर जिले में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। जिले के चैनपुर थाना परिसर के एक मंदिर में प्रेमी युगल की शादी करवाई गई। लड़के की दूसरी लड़की से शादी के लिए बारात जानी थी लेकिन प्रेमिका बीच में आ गई। जानकारी के अनुसार, लड़के ने दूसरी लड़की के नाम की हल्दी लगा ली थी लेकिन शादी से पहले उसकी प्रेमिका ने पुलिस में शिकायत कर दी। 

Also read: Bullet Train Update : बहुत जल्द आपको पटरी पर दौड़ते हुए नज़र आने वाली है बुलेट ट्रेन, महज चंद मिनटों में कर पायेंगे दुसरे राज्य की सफर

इसके बाद पुलिस ने लड़के और उसके परिवार को थाने बुलाया। यहां दोनों पक्षों की सहमति से बांड भरवाकर थाना परिसर में उनकी शादी करवा दी। वहीं मां-बाप द्वारा तय की गई लड़की से दूल्हे का छोटे भाई शादी करेगा। घर में ही उसकी शादी की रस्में आदि निभाई गई हैं।

Also read: Petrol Disel Price : इन जगहों पर लगातार कम रहे तेल की कीमत, इन शहरों में हो रही महंगा जाने आपके क्षेत्रो में कितनी है भाव…

दरअसल, चैनपुर थाना क्षेत्र के भदौरा गांव के रहने वाले जितेंद्र और बलुआपुर गांव की रहने वाली प्रियंका के पिछले पांच साल से एक-दूसरे से प्यार करते थे। एक-दूसरे से शादी का वादा करके दोनों के बीच शारीरिक संबंध भी बन चुके थे। बाद में लड़का शादी से मुकर गया और उसके परिजनों ने दूसरी लड़की के साथ उसकी शादी तय कर दी।

Also read: Vande Bharat Express : भागलपुर – हावड़ा के बीच चलाई जायेगी वन्दे भारत एक्सप्रेस, बचेंगे समय मिलेगी लग्जरी सुविधा, जानिये….

लड़की को जब अपने प्रेमी की शादी का पता चला तो उसने पुलिस से शिकायत कर दी। सादी वर्दी में पुलिस वाले लड़के के यहां गए और उन्हें थाने बुला लिया। फिर दोनों पक्षों की सहमति से शिव मंदिर में पुरोहित ने दोनों का विवाह संपन्न कराया। अब दूल्हे के छोटे भाई से परिजनों द्वारा पसंद की गई लड़की की शादी कराई जाएगी।

Also read: Mumbai-Howrah Duronto Express : दो दिनों तक रद्द रहेगी ये लम्बी दुरी की ट्रेनें जान लीजिये पूरी बात…

सोनू मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिला के रहने वाले है पिछले 4 साल से डिजिटल पत्रकारिता...