Site icon First Bharatiya

बड़े भाई से तय हुई थी शादी लेकिन अब छोटे संग लेने पड़ेंगे फेरे, जानें क्या है पूरा मामला

AddText 06 27 05.45.51

बिहार के कैमूर जिले में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। जिले के चैनपुर थाना परिसर के एक मंदिर में प्रेमी युगल की शादी करवाई गई। लड़के की दूसरी लड़की से शादी के लिए बारात जानी थी लेकिन प्रेमिका बीच में आ गई। जानकारी के अनुसार, लड़के ने दूसरी लड़की के नाम की हल्दी लगा ली थी लेकिन शादी से पहले उसकी प्रेमिका ने पुलिस में शिकायत कर दी। 

Also read: हमसफर क्लोन,राजधानी, शताब्दी एक्सप्रेस और वन्दे भारत एक्सप्रेस को लेकर आया बड़ा अपडेट, इन लोगों के लिए रिजर्व रहेगी ट्रेन में सीट

इसके बाद पुलिस ने लड़के और उसके परिवार को थाने बुलाया। यहां दोनों पक्षों की सहमति से बांड भरवाकर थाना परिसर में उनकी शादी करवा दी। वहीं मां-बाप द्वारा तय की गई लड़की से दूल्हे का छोटे भाई शादी करेगा। घर में ही उसकी शादी की रस्में आदि निभाई गई हैं।

Also read: बिहार में बनकर तैयार हुआ एक और फ्लाइट रेस्टोरेंट लोगों को मिलेंगे फ्लाइट वाला फील, जाने कहाँ हुआ है चालू

दरअसल, चैनपुर थाना क्षेत्र के भदौरा गांव के रहने वाले जितेंद्र और बलुआपुर गांव की रहने वाली प्रियंका के पिछले पांच साल से एक-दूसरे से प्यार करते थे। एक-दूसरे से शादी का वादा करके दोनों के बीच शारीरिक संबंध भी बन चुके थे। बाद में लड़का शादी से मुकर गया और उसके परिजनों ने दूसरी लड़की के साथ उसकी शादी तय कर दी।

Also read: बिहारवासियों के लिए खुशखबरी : बिहार में बना शानदार राज्य से सबसे बड़ा मॉल, इसमें लोगों को मिलेगी पीवीआर की सुविधा सहित ये चीजें,जाने…

लड़की को जब अपने प्रेमी की शादी का पता चला तो उसने पुलिस से शिकायत कर दी। सादी वर्दी में पुलिस वाले लड़के के यहां गए और उन्हें थाने बुला लिया। फिर दोनों पक्षों की सहमति से शिव मंदिर में पुरोहित ने दोनों का विवाह संपन्न कराया। अब दूल्हे के छोटे भाई से परिजनों द्वारा पसंद की गई लड़की की शादी कराई जाएगी।

Also read: बिहार को मिला 2 नए वन्दे भारत की सौगात जान लीजिये क्या होगी रूट, पटना से लखनऊ का ट्रायल कम्प्लीट!

Exit mobile version