1624785228866

उत्तर प्रदेश के इटावा जिले से चौंकाने देने वाली खबर सामन आई है। यहां बेटी का कन्यादान करने से पहले उसके पिता को दूल्हा गायब दिखा तो हंगामा हो गया। मामला थाने तक जा पहुंचा जहां पुलिस के हस्तक्षेप के बाद निष्कर्ष निकल सका।

Also read: Dhanbad Anand Vihar Train: यात्रिगन कृपया ध्यान दे धनबाद से आनंद विहार के लिए एक-एक फेरे स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, जानिये टाइम टेबल

एक लड़की का पिता अपने बेटी की शादी को लेकर कितना संवेदनशील होता है इसका अनुमान लगाना काफी कठिन है। बेटी की शादी में कोई कसर न रह जाए, कोई विघ्न पड़े और कोई बराती नाराज न हो ऐसी न जानें कितनी बातों को ध्यान में रखकर एक पिता अपने जीवन की सारी जमापूंजी बेटी की शादी में खर्च कर देता है।

Also read: बिहार के पटना, गया, समस्तीपुर बरौनी के साथ-साथ इन जगहों से चलाई गई समर स्पेशल ट्रेन मिल रहा कन्फर्म टिकट

लेकिन जरा सोंचिए ! उसी पिता पर उस वक्त क्या बीतती होगी जब उसे पता चलता होगा कि वरमाला से पहले दूल्हा संबंध तोड़कर फरार हो गया। जी हां, ऐसा ही एक मामला इस बार उत्तर प्रदेश के इटावा जिले से सामने आया है। जहां लड़की के पिता ने द्वार पर ही वरोठा (शादी से पहले स्वागत की रस्म) किया, सभी बरातियों को खाना खिलाया, लेकिन कुछ देर बाद उन्हें पता चला कि दूल्हा गायब है। अब इसके पीछे क्या वजह आइए जानते हैं:  

Also read: Bihar Weather: बिहार के इन क्षेत्रों के लोग ध्यान दे अगले 3-4 दिन बरसेगा गर्मी का कहर, लू का अलर्ट जान लीजिये पूरी खबर…

लड़की के स्वजन ने 21 जून को ही लड़के के घर पहुंच कर दान दहेज के साथ लगन चढ़ाई थी। 24 जून को तय समय के अनुसार बरात पहुंची। वधू पक्ष ने सभी बरातियों का आवभगत किया वरोठा की रस्म के बाद सभी बरातियों को खाना खिलाया गया। वरमाला की रस्म पहले से तय नहीं थी,

Also read: Bihar Weather : बढ़ते गर्मी से परेशान है लोग अभी कुछ दिन नहीं होगी वर्षा पारा 40 डिग्री पार, इन जिलों में लू का अलर्ट, जानिये अपने क्षेत्रों का हाल?

इसलिए अगली रस्म में लड़के वालों की ओर से चढ़ावा चढ़ाने के बाद भांवरे पड़नी थी। वधु पक्ष के अनुसार वह रात तीन बजे बरात में चढ़ावा लेने पहुंचे तो दो-चार बराती ही बचे थे। दूल्हा मौके पर नहीं था। माना गया कि बरात चढ़ने के बाद बराती वापस चले गए होंगे। जब दूल्हे के पिता से चढ़ावा मांगा तो वह टाल-मटोल करने लगे। कुछ देर बाद बताया दूल्हे ने शादी करने से मना कर दिया है और वापस चला गया है।

दुल्हन के पिता ने जब शादी न करने की वजह पूछी तो बताया लड़की को शादी के लिए बदल दिया गया है। इस पर लड़की के पिता ने कहा जो लड़की देखी थी, वही है। तब दो-तीन लड़के घर जांचने भी गए, लेकिन संतुष्ट नहीं हुए। 

लड़की वालों का आरोप है कि उन्होंने जिस लड़की को दिखाया था, उसी के साथ शादी कर रहे थे, लेकिन बाद में दूल्हा दहेज की अतिरिक्त मांग करने लगा जिसकी पूर्ति करना संभव नहीं था। थानाध्यक्ष अमरपाल सिंह ने बताया कि थाने आए दोनों पक्षों के रिश्तेदारों ने बैठकर आपस में समझौता कर लिया है।      

सोनू मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिला के रहने वाले है पिछले 4 साल से डिजिटल पत्रकारिता...