1624778195226

धार्मिक कथाओं में स्वयंवर की चर्चा सुनने को मिलती है। रामायण में भी इस बात का जिक्र है। लेकिन आज के कलियुग में ऐसा नहीं होता। यह बात बिलकुल सही है लेकिन सोशल मीडिया पर इन दिनों जो वीडियो वायरल हो रहे हैं उसे देखकर यह कहा जा सकता है कि कलियुग में भी ऐसा संभव है।

Also read: Train News : गया से यशवंतपुर और आगरा से अहमदाबाद जाने वाले लोगों को आराम, बढ़ाई गई कोच की संख्या, स्‍पेशल ट्रेन की होगी शुरुआत…

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ यह वीडियो सारण के सोनपुर प्रखंड के सबलपुरी पूर्वी गांव में आयोजित एक अनोखी शादी की है। जिस प्रकार सतयुग में भगवान श्रीराम ने धनुष तोड़कर माता सीता के साथ विवाह किया था ठीक उसी तरह से यहां भी स्वयंवर का आयोजन किया गया था। इस दौरान स्वयंवर को देखने के लिए भारी संख्या में लोग शादी में पहुंचे थे। दूल्हे ने इस दौरान दौरान शिव के धनुष को तोड़ा जिसके ठीक बाद दुल्हन ने वरमाना पहनाई। 

Also read: Bhagalpur-Dumka रेलखंड की बदल जायेगी सूरत 53 करोड़ रुपये होंगे खर्च, होगा १० सब-वे का निर्माण जान लीजिये रेलवे का क्या है प्लान…

सारण जिले में हुई इस अनोखी शादी का वीडियो किसी ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया जिसके बाद इसकी चर्चा खूब हो रही है। इसे देखकर लोग अपनी राय भी दे रहे हैं। इस अनोखी शादी में रामायण काल की तरह दूल्हे ने धनुष तोड़ने की परंपरा निभाई। धनुष तोड़ने के बाद दुल्हन ने वरमाला पहनाया जिसके बाद हिन्दू रिति रिवाज से दोनों की शादी धूमधाम के साथ संपन्न हुई। शादी से पहले हुए वरमाला को देखने के लिए भारी संख्या में लोगों की भीड़ दिखी।

Also read: Gold-Silver News : सोना चांदी के कीमत में भारी गिरावट सस्ता हुआ सोना जानिये क्या है आज का भाव?

Also read: महीना खत्म होते ही सोना के भाव में इजाफा इस हफ्ते सोना-चांदी ₹3400 रूपये हुआ महंगा, जानिये ताजा भाव…

सोनू मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिला के रहने वाले है पिछले 4 साल से डिजिटल पत्रकारिता...