Site icon First Bharatiya

छह फेरे लेने के बाद घूंघट उठाकर बोली दुल्हन, नहीं करूंगी शादी, दूल्हा पसंद नहीं

AddText 06 27 07.29.03

यूपी के महोबा में दुल्हन द्वारा शादी तोड़ने का नया मामला सामने आया है। शादी न करने को लेकर दुल्हन के फैसले से हर कोई हैरान था। झांसी से कुलपहाड़ तहसील के एक गांव में बारात आई थी। यहां लड़की वालों ने बारातियों का जोरदार स्वागत किया। बाराती भी ढोल-नगाड़ों की थाप पर जमकर डांस कर रहे थे। इसके बाद दावत शुरू हुई। बारातियों ने दावत उड़ाई। द्वारचार और जयमाल की रस्म भी शुरू हो गईं। दुल्हन ने दूल्हे को जयमाला पहनाई।

Also read: Bihar Weather Update : खुशखबरी बिहार के इन 10 जिला में होगी बारिश, इन 8 जिला में चलेगी लू , जाने पूरी अलर्ट

जयमाल के दौरान दूल्हा-दुल्हन ने एक-दूसरे के साथ फोटो खिंचवाई। इसके बाद फेरों का कार्यक्रम शुरू हो गया। जैसे ही छह फेरा पूरे हुए तो दुल्हन ने घूंघट उठाकर शादी से इनकार कर दिया। अचानक शादी से इनकार की खबर से बारातियों में हड़कंप मच गया। दुल्हन से जब इस बाबत जानकारी ली गई तो उसने कहा उसे दूल्हा पसंद नहीं है इसलिए शादी नहीं करना चाहती।

Also read: बिहार में बनकर तैयार हुआ एक और फ्लाइट रेस्टोरेंट लोगों को मिलेंगे फ्लाइट वाला फील, जाने कहाँ हुआ है चालू

जानकारी के अनुसार मुढ़ारी गांव निवासी चंदन पासवान की पुत्री सुमन की शादी झांसी निवासी रामबाबू के पुत्र अमित के साथ तय हुई। 24 जून को शादी तय होने के बाद गांव बारात आई और जयमाला की रस्म के बाद शादी की अन्य रस्मों के बाद भावंर में दुल्हन ने दोगुनी उम्र के दूल्हा के साथ शादी करने से साफ मना कर दिया। मामला गांव के पूर्व प्रधान उमाशंकर मिश्रा तक पहुंचा जहां पंचायत का दौर चला और शादी न होने पर गांव की बदनामी की दुहाई दी गई मगर दुल्हन अपनी जिद में अड़ी रही। बात न बनने पर बारात बिना दुल्हन के बैरंग लौट गई है।

Also read: बिहारवासियों के लिए खुशखबरी : बिहार में बना शानदार राज्य से सबसे बड़ा मॉल, इसमें लोगों को मिलेगी पीवीआर की सुविधा सहित ये चीजें,जाने…

बरातियों का कहना है कि शादी नहीं करनी थी तो जयमाला और शादी की अन्य रस्में ही क्यों कराई गई। बताया जा रहा है कि दूल्हा की झांसी में खुद की दुकान है और वह बैंड बाजा की बुकिंग करता है। सात बहनों में वह अकेला भाई है।

Also read: हमसफर क्लोन,राजधानी, शताब्दी एक्सप्रेस और वन्दे भारत एक्सप्रेस को लेकर आया बड़ा अपडेट, इन लोगों के लिए रिजर्व रहेगी ट्रेन में सीट

जबकि दुल्हन की चार बहन और दो भाई है। दुल्हन का शादी से इंकार करना गांव में चर्चा का विषय बना हुआ है। कोतवाली पुलिस का कहना है कि जानकारी मिली है मगर किसी भी तरफ से कोई तहरीर नही दी गई है। मामले की छानबीन के बाद जानकारी होगी।

Exit mobile version