AddText 06 23 01.18.03

शख्स की प्रेमिका का उसके दादाजी के साथ अफेयर था| ये बात उसे सालों बाद तब पता चली जब उसने अपने बेटे का DNA टेस्ट किया| इसमें खुलासा हुआ कि शख्स का बेटा असल में उसका चाचा है|

रिश्तों के इस अजीबोगरीब ताने बाने में शख्स की जिंदगी उलझ कर रह गई है| शख्स ने अपने साथ हुए इस धोखे को लोगों के साथ शेयर किया| उसने एक वीडियो बनाया जिसमें वो रोता नजर आ रहा है| शख्स ने कहा कि अभी-अभी उसे पता चला है कि जिसे वो अपना बेटा समझ रहा था असल में वो उसका चाचा निकला| उसके दादाजी का अफेयर उसकी गर्लफ्रेंड से चल रहा था| इसी रिश्ते की निशानी प्रेमिका के गर्भ में पलने लगी जिसे वो अपना बेटा समझता रहा|

शख्स ने रोते-रोते लोगों के साथ अपना दुःख शेयर किया| इसके बाद शख्स का वीडियो वायरल हो गया| कई लोगों ने शख्स को सांत्वना दी| एक शख्स ने लिखा कि हिम्मत मत हारो| अभी अंधेरा है तो कल सवेरा भी होगा| उसने शख्स को कहा कि वो ऐसी गर्लफ्रेंड डिजर्व नहीं करता| कई लोगों ने शख्स को हिम्मत बंधाई| वहीं शख्स का कहना है कि इस सच्चाई को जानने के बाद अब वो अपने बेटे को उस नजर से देख नहीं पाएगा| 

सोनू मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिला के रहने वाले है पिछले 4 साल से डिजिटल पत्रकारिता...