AddText 06 16 09.11.04

बिहार में मानसून की बारिश खूब हो रही है। बता दे की सुबे में पिछले 48 घंटे से सभी इलाके में लगातार जोरदार बारिश जारी है। मानसून की सक्रियता बढ़ने के साथ-साथ वज्रपात के मामलों में भी लगातार इजाफा हो रहा है। बिहार में वज्रपात की वजह से सोमवार को 5 लोगों की मौत हो गई। बेगूसराय, पटना मुंगेर, लखीसराय, वैशाली, सारण और सीवान में सोमवार की देर शाम से झमाझम बारिश हो रही है।

Also read: Bullet Train Update : बहुत जल्द आपको पटरी पर दौड़ते हुए नज़र आने वाली है बुलेट ट्रेन, महज चंद मिनटों में कर पायेंगे दुसरे राज्य की सफर

मौसम विभाग के अनुसार पूरे बिहार में 18 जून तक वज्रपात और भारी बारिश के साथ साथ येलो अलर्ट जारी किया है। पिछले 24 घंटे में उत्तर पूर्वी और दक्षिण पश्चिमी भाग में कुछ जगहों पर बारिश की स्थिति रही है। भभुआ और भागलपुर में सबसे अधिक 60 MM बारिश हुई।  वज्रपात की वजह से कैमूर में एक छात्रा समेत दो लोगों की की मौत हो गई, जबकि नौ जख्मी हो गए। सारण, मधुबनी के लौकही और बांका में भी एक-एक व्यक्ति की मौत ठनका की चपेट में आने से हुई।

Also read: Mumbai-Howrah Duronto Express : दो दिनों तक रद्द रहेगी ये लम्बी दुरी की ट्रेनें जान लीजिये पूरी बात…

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक के सूबे में फिलहाल मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रहेगा। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट भी रहेगी लेकिन नमी का स्तर ज्यादा रहेगा। इस बार मानसून का विशेष प्रभाव देखने को मिल रहा है। यह फायदेमंद साबित हो सकता है।

Also read: Gold-Silver Price Today: गिर गया सोना का भाव तो महंगा हुई चांदी जानिये क्या है गोल्ड-सिल्वर की 10 ग्राम की कीमत

Also read: Vande Bharat News : लोगों का वर्षों का इंतजार हुआ पूरा अब इस रूट पर दौड़ने के लिए तैयार है वन्दे भारत एक्सप्रेस, जानिये….

सोनू मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिला के रहने वाले है पिछले 4 साल से डिजिटल पत्रकारिता...