AddText 06 15 07.26.45

प्यार न उम्र देखता है और न जात-पात और न छोटा-बड़ा, प्यार तो अँधा होता है ये लाइन फिल्मो में कहते हुए आपने सुना ही होगा, लेकिन ये लाइन इन अभिनेत्रियों पर रियल लाइफ में बिल्कुल सटीक बैठती है। इन्होने प्यार किया ये नहीं देखा कि छोटे है या बड़े। आज कुछ ऐसी ही अभिनेत्रियों के बारे में बताते हैं, जिन्होंने अपने कम उम्र के लड़के से शादी की है।

हाल ही में बॉलीवुड और हॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अमेरिकन सिंगर निक जोनस से शादी की है। पिछले साल दोनों की शादी ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। बता दें, निक जोनस उम्र में प्रियंका से 10 साल छोटे हैं। जहां अभिनेत्री की उम्र 36 साल है, वहीं निक 26 साल के हैं। जब दोनों की शादी हुई थी तब लोगों ने उनकी उम्र के बीच फासले को लेकर बहुत मजाक बनाया था। आज दोनों लोग अपनी लाइफ में बहुत खुश हैं।

अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की साल 2007 में शादी हुई थी। ऐश्वर्या अभिषेक से उम्र में दो साल बड़ी हैं। ऐश्वर्या की उम्र 45 साल है वहीं अभिषेक की उम्र 43 साल है। इसके बावजूद दोनों के बीच बहुत अच्छी अंडरस्टैंडिंग हैं और दोनों अपनी लाइफ में बहुत खुश हैं।

सोनू मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिला के रहने वाले है पिछले 4 साल से डिजिटल पत्रकारिता...