AddText 06 15 06.55.07

बिहार के मधुबनी से प्रेम प्रसंग का एक अनोखा मामला सामने आया है। मिलन के सपने सजाए दूल्हे का घूंघट उठाने से पहले ही मुंह काला हो गया। दरअसल, दुल्हन को विदा करा बारातियों के साथ घर लौट रहे दूल्हे ने रास्ते में पान खाने के लिए गाड़ी राेकी, इधर दुल्हन सहेली से मिलने का बहाना बना गाड़ी से उतरी और अपने प्रेमी के साथ बाइक पर बैठकर फरार हो गई… दूल्हा समेत पूरी बाराती एक दूसरे का मुंह देखते ही रह गए।

Also read: बिहार के इन क्षेत्रों में तेज बारिश की संभावना कई इलाके में वज्रपात के साथ भयंकर आंधी तूफ़ान, जानिये अपने क्षेत्र का हाल?

विवाह के दूसरे दिन मायके से ससुराल चली दुल्हन बारात को झांसा देकर पिपराघाट से भाग निकली थी। पुलिस ने उसे सोमवार को बरामद कर लिया। उसे मेडिकल जांच व बयान कलमबंद के लिए मधुबनी भेजा गया है। थानाध्यक्ष रामाशीष कामती ने बताया कि इसी वर्ष फरवरी माह में खजौली थाना क्षेत्र के एक गांव की लडकी की शादी बाबूबरही थाना क्षेत्र के बलानसेर गांव निवासी गोपाल कुमार के साथ हुई थी।

Also read: Bihar Weather : बिहार के लोगों को नहीं मिलने वाली है गर्मी से राहत इन 11 शहरों में भीषण ‘लू’ की अलर्ट! दिन पर दिन बढ़ रहा तापमान, जानिये…

शादी के महज एक दिन बाद ही वह चारपहिया वाहन से दुल्हे व बारात के साथ ससुराल जा रही थी। पिपराघाट में जब बारात व दुल्हे ने पान खाने के लिए गाडी रोकी तो दुल्हन ने बहाना बनाया कि उसकी एक सहेली उससे मिलने के लिए आ रही है। इधर, बाराती व दुल्हा पान खाने में लग गए। तब तक एक बाइक आई और दुल्हन उसपर बैठकर रफुचक्कर हो गई।

Also read: बिहारवासियों के लिए बड़ी खुशखबरी 3737.51 करोड़ की लागत से पटना से बक्सर तक बनेगा फोरलेन सड़क, इन दो जगहों के लिए एलिवेटेड रोड, टेंडर

सब एक दूसरे का मुंह देखते ही रह गए थे। छानबीन में पता चला कि लक्ष्मीपुर के ही नीतीश कुमार राय उसे भगा ले गया। इसके बाद पुलिस ने आरोपित को पकडऩे के लिए जाल बिछाना शुरू किया। सोमवार को दुल्हन पुलिस के हाथ लग गई। पुलिस के हाथ लगने के बाद दुल्हन ने बताया कि वह प्रेम प्रसंग में खुद भागी थी। अपने प्रेमी के साथ एक शहर से दूसरे शहर घुमती रही। इस सब में उसके गहने बिक गए। वह गर्भवती बताई जा रही है।

Also read: Dolly Chaiwala Viral Video : दुसरे को एक टपरी में चाय पिलाने वाला खुद बुर्ज खलीफा में पीते दिखा कॉफी, लोग बोल रहे डॉली भाई का जलवा है

सोनू मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिला के रहने वाले है पिछले 4 साल से डिजिटल पत्रकारिता...