AddText 06 15 05.15.45

Ranchi: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के फार्म हाउस में मौजूद चेतक का साथ देने के लिए एक दूसरा घोड़ा भी आ चुका है. शेटलैंड पोनी नस्ल का यह घोड़ा स्कॉटलैंड से रांची पहुंचा. जानकारी के मुताबिक, यह घोड़ा दुनिया की सबसे छोटी नस्ल का घोड़ा है जिसकी उम्र करीब 2 साल की है और इसकी ऊंचाई महज 3 फीट के करीब होती है. 

पत्नी साक्षी ने शेयर की वीडियो
धोनी की पत्नी साक्षी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर की है, इसमें धोनी का नया घोड़ा पूरे मैदान में दौड़ता नजर आ रहा है और उसके साथ धोनी के तीन अन्य पेट्स भी मस्ती कर रहे हैं. साक्षी ने वीडियो में कैप्शन लिखा है ‘गोल्डन फ्रेंडशिप टच वुड.’

मोटर व्हीकल के साथ-साथ धोनी का पेट्स लव
बाइक और कार के बाद धोनी का पेट्स लव जग जाहिर है.
महेंद्र सिंह धोनी के गेराज में सैकड़ों गाड़ियों का संग्रह है, जिनकी तस्वीर भी सोशल मीडिया पर लगातार वायरल होती रहती हैं. वहीं, महेंद्र सिंह धोनी को कुत्तों से भी बहुत प्यार है इसीलिए सोशल मीडिया पर कई बार धोनी की कुत्तों को ट्रेनिंग देते और उनके साथ खेलते हुए वीडियो देखी जाती हैं. अब गाड़ियों और पालतू कुत्तों के बाद धोनी के घर में दो घोड़े नए मेहमान बन चुके.

महेंद्र सिंह धोनी की है बड़ी फैन फॉलोइंग
बता दें कि भले ही महेंद्र सिंह धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास ले लिया है लेकिन उनकी फैन फॉलोइंग अभी भी बरकरार है. तमाम लोगों को इंतजार होता है धोनी की एक झलक का और धोनी के फैन की ख्वाहिश पत्नी साक्षी आए दिन पूरा करती नजर आती हैं. महेंद्र सिंह धोनी जब भी घर पर होते हैं तब पत्नी उनकी या उससे जुड़ी तस्वीरें साझा करती हैं. जिन्हें लाखों फैंस की तरफ से लाइक्स भी मिलते हैं. इस वीडियो को भी तकरीबन 3,00,000 लोगों ने पसंद किया है.

सोनू मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिला के रहने वाले है पिछले 4 साल से डिजिटल पत्रकारिता...