AddText 06 15 01.06.22

धनबाद के महिला थाने में शनिवार को हंगामा होने लगा, परिजन कभी गुस्से में डांटते, तो कभी समझाने की मुद्रा में तर्क देते, लेकिन कहते हैं ना प्यार अंधा और बहरा होता है। लड़की अड़ी रही प्यार किया है। प्रेमी टीचर से साथ ही रहेंगे। दरअसल बलियापुर के सुवरिया गांव का प्रेमी जोड़ा शादी रचा कर महिला थाने पहुंचा और सुरक्षा की गुहार लगाई।

Also read: Vande Bharat Express : भागलपुर – हावड़ा के बीच चलाई जायेगी वन्दे भारत एक्सप्रेस, बचेंगे समय मिलेगी लग्जरी सुविधा, जानिये….

वहीं दोनो के परिजन भी थाने पहुंचे और दोनों को समझाने का काफी प्रयास किया। लेकिन लड़की ने घर जाने से इनकार कर दिया। लड़की का कहना है कि दोनों एक दूसरे से प्यार करते हैं। उन्होंने साथ ही जीवन बिताने का फैसला किया है।

Also read: भागलपुर से राजधानी पटना और दिल्ली के लिए सफ़र करना हुआ आसान जान लीजिये समय-सारणी और टाइम टेबल…

लड़का लड़की को ट्यूशन पढ़ाया करता था। इसी क्रम में दोनों में प्रेम हुआ। वहीं लड़की की शादी दूसरी जगह तय हो गयी थी। इसके बावजूद दोनों भूईफोड मंदिर पहुंचे और शादी कर ली। जब परिजन पीछे पड़े तो उन्होंने धनबाद के महिला थाने पहुंचकर सुरक्षा की गुहार लगाई। लड़की ने कहा कि वे लोग पिछले चार सालों से प्यार कर रहे हैं, लेकिन परिजन इस शादी के लिए तैयार नहीं थे, लिहाजा दोनो ने मंदिर में शादी कर ली.

Also read: Petrol Disel Price : इन जगहों पर लगातार कम रहे तेल की कीमत, इन शहरों में हो रही महंगा जाने आपके क्षेत्रो में कितनी है भाव…

Also read: Petrol Disel Price : कम होने का नाम नहीं ले रहा है पेट्रोल-डीजल का दाम इन शहरों में इतना बढ़ा दाम, जानिये आपके क्षेत्र का क्या है हाल…

सोनू मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिला के रहने वाले है पिछले 4 साल से डिजिटल पत्रकारिता...