AddText 06 09 02.22.59

अभी अभी मौसम विभाग द्वारा जारी ताज़ा जानकारी के अनुसार केरल, तमिलनाडु से होते हुए मानसून महाराष्ट्र, कर्नाटक में सक्रिय हो गया है, जिसके ओडिशा और पश्चिम बंगाल में 9 जून तक पहुंचने की संभावना है। इसके बाद झारखंड होते हुए मानसून बिहार में सक्रिय होगा। दक्षिणी राज्यों के साथ महाराष्ट्र होते हुए मानसून पूर्वोत्तर राज्यों में फैल चुका है। यह अगले तीन-चार दिनों में समूचे पूर्वी राज्यों और बंगाल की खाड़ी से लगे क्षेत्रों में सक्रिय हो जाएगा। उत्तरी क्षेत्र में भी इसके समय से पहुंचने की संभावना है।

Also read: Mumbai-Howrah Duronto Express : दो दिनों तक रद्द रहेगी ये लम्बी दुरी की ट्रेनें जान लीजिये पूरी बात…

मौसम विभाग के मुताबिक बिहार में मानसून के 10 से 15 जून के बीच सक्रिय होने की संभावना है। यह पूर्णिया, बांका, जमुई होते हुए गया और पटना पहुंचेगा। बंगाल की खाड़ी में नम हवा के दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसके साथ ही ओडिशा, पश्चिम बंगाल में चक्रवाती हवा सक्रिय है।

Also read: Gold-Silver Price Today: गिर गया सोना का भाव तो महंगा हुई चांदी जानिये क्या है गोल्ड-सिल्वर की 10 ग्राम की कीमत

मौसम विभाग के मुताबिक, केरल तट तक पहुंचने के तीन दिनों के भीतर ही मानसूनी बादल बड़ी तेजी से हिमालय क्षेत्र वाले बंगाल और सिक्किम समेत समूचे पूर्वोत्तर राज्यों में सक्रिय हो गए हैं।

Also read: Vande Bharat News : लोगों का वर्षों का इंतजार हुआ पूरा अब इस रूट पर दौड़ने के लिए तैयार है वन्दे भारत एक्सप्रेस, जानिये….

जो मानसून की गति के लिए अनुकूल है। इसके प्रभाव से बिहार, झारखंड होते हुए उत्तर प्रदेश तक मानसून का क्षेत्र धीरे-धीरे सक्रिय हो रहा है। 9-10 जून को प्रदेश में बारिश की आशंका मानसून का असर बिहार में 8 जून के बाद ही दिखाई देना शुरू हो जाएगा। इससे 9 और 10 जून को कई हिस्सों में 3 से 12 एमएम तक बारिश के आसार हैं। उससे पहले पटना समेत कई जिलों में 48 घंटे तक मौसम शुष्क रहेगा। तेज धूप के साथ ही गर्म हवाएं चलेंगी।

Also read: Petrol Disel Price : इन जगहों पर लगातार कम रहे तेल की कीमत, इन शहरों में हो रही महंगा जाने आपके क्षेत्रो में कितनी है भाव…

सोनू मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिला के रहने वाले है पिछले 4 साल से डिजिटल पत्रकारिता...