AddText 06 09 11.03.14

बिहार में कोसी नदी पर बन रहा देश का सबसे बड़ा ब्रिज, कुल 17 पुल बनेंगे, देखें तस्वीरें : बिहार को अक्सर बरसात के मौसम में उसकी विनाशकारी नदियों और उनमें आने वाली बाढ़ के लिए जाना जाता है। पर अब यहां के हालात बदलने वाले हैं और सरकार ने इसके लिए कमर कस ली है। सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में अगले चार सालों में 17 नए पुल बनाए जाएंगे। हम आपको यहां विस्तार से सारे पुल की जानकारी देंगे।

Also read: भागलपुर से राजधानी पटना और दिल्ली के लिए सफ़र करना हुआ आसान जान लीजिये समय-सारणी और टाइम टेबल…

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सबसे अधिक पुल गंगा नदी पर बनाए जाने हैं। 17 में से 13 पुल केवल गंगा नदी पर ही बनेंगे। इसी तरह कर्मनाशा और सोन पर एक पुल बनेगा। इसके अलावा कोसी नदी पर दो पुल बनाए जाएंगे। कोसी नदी पर बनने वाला पुल सबसे खास है इसलिए आपको इसकी जानकारी अलग से देते हैं।

Also read: Vande Bharat Express : भागलपुर – हावड़ा के बीच चलाई जायेगी वन्दे भारत एक्सप्रेस, बचेंगे समय मिलेगी लग्जरी सुविधा, जानिये….

कोसी नदी पर बनने वाला ये पुल भारतमाला परियोजना के तहत बनाया जा रहा है। केवल नदी की बात करें तो पुल सिर्फ नदी में 10.2 किमी लंबा होगा। अगर दोनों तरफ के अप्रोच मिला दिए जाएं तो पुल की लंबाई 13 किमी से अधिक हो जाएगी। इससे पहले भारत में ब्रह्मपुत्र नदी पर बना पुल सबसे लंबा था। लेकिन इस पुल के बनने के बाद यह रिकॉर्ड टूट जाएगा।

Also read: Vande Bharat News : लोगों का वर्षों का इंतजार हुआ पूरा अब इस रूट पर दौड़ने के लिए तैयार है वन्दे भारत एक्सप्रेस, जानिये….

Also read: Mumbai-Howrah Duronto Express : दो दिनों तक रद्द रहेगी ये लम्बी दुरी की ट्रेनें जान लीजिये पूरी बात…

सोनू मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिला के रहने वाले है पिछले 4 साल से डिजिटल पत्रकारिता...