AddText 06 08 09.05.33

बीते कुछ दिनों से बिहार के लगभग सभी जिलों में भीषण गर्मी से लोग काफी परेशान हैं।इसी बीच मानसून की आहट से लोगों को राहत की थोड़ी उम्मीद है। मौसम विभाग ने बिहार के सभी हिस्सों में ग्रीन के साथ-साथ येलो अलर्ट जारी किया है।

अब कल यानी नौ जून से बिहार का मौसम बदल जाएगा, इससे लोगों को राहत मिलेगी। खेती-किसानी के लिए भी यह अत्‍यंत लाभदायक होगा। 9 जून, बुधवार से प्रदेश में गरज-चमक और आंधी के साथ बारिश के आसार हैं। हालांकि यह प्री-मानसून की बारिश होगी। मौसम विज्ञान केंद्र ने सभी जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार नौ जून से प्रदेश के अधिकांश जिलों में गरज के साथ बारिश हो सकती है, ये स्थिति 12 जून तक रहेगी।

कुछ जिलों में आंधी भी चल सकती है। प्रदेश में सामान्‍य तौर पर 14 जून को मानसून का आगमन होता है। इस बार देश के कई हिस्‍सों में समय से पहले मानसून के आगमन को देखते हुए बिहार में भी इसके एक-दो दिन पहले पहुंचने के आसार हैं। इस बार मानसून के झूमकर बरसने की उम्‍मीद है।

वहीं, विभाग ने लोगों से अपील करते हुए कहा है कि मौसम बदलने पर लोग सावधानी बरतें, अपने घरों से बाहर ना निकले साथ ही बिजली के खंभों और पेड़ों से दूरी बनाए रखें.

सोनू मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिला के रहने वाले है पिछले 4 साल से डिजिटल पत्रकारिता...