बिहार में लॉकडाउन को लेकर आज क्राइसिसि मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक थी। बैठक में लॉकडाउन को एक हफ्ते तक के लिए बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। हालांकि राज्य सरकार ने कई तरह की छूट देने का निर्णय लिया है। जानकारी के अनुसार लॉकडाउन को अगले एक हफ्ते के लिए बढ़ाया गया है।
जो जानकारी निकलकर सामने आ रही है उसके अनुसार बैठक में दुकानों को खोलने की समय में बढ़ोतरी की गई है।कोरोना संक्रमण को देखते हुए लॉकडाउन को एक सप्ताह अर्थात 8 जून, 2021 तक बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।व्यापार के लिए अतिरिक्त छूट दी जा रही है।मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है।