AddText 05 25 01.32.16

आजकल सोशल मीडिया पर योशी (Yoshi Turtle) नाम का एक मादा कछुआ छाया हुआ है। क्योंकि इस कछुए ने कुछ वर्षों पूर्व समुद्र में 37 हज़ार किलोमीटर का सफ़र तय करके अपने लिए सुरक्षित घर की तलाश की। इस साधारण से कछुए की असाधारण कहानी से सभी को प्रेरणा मिलती है।

Also read: भागलपुर से राजधानी पटना और दिल्ली के लिए सफ़र करना हुआ आसान जान लीजिये समय-सारणी और टाइम टेबल…

योशी नामक यह मादा कछुआ को घायल अवस्था में मिला था। जिसे देखकर पशु प्रेमियों द्वारा उसका उपचार करवाया गया तथा जब तक वह पूरी तरह स्वस्थ न हो गया, तब तक उसका भली भांति ध्यान रखा गया। उसी दौरान उसके शरीर पर एक सैटलाइट टैग भी लगा दिया गया था, जिससे उसकी प्रजाति के बारे में और ज़्यादा जानकारी मिल सके।

Also read: बड़ी खबर : शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन अब चलेगी दुसरे मार्ग से बदल गया रूट, एक ट्रेन भी रद्द जानिये वजह…

इस कछुए के बारे में जीव वैज्ञानिकों ने बताया कि योशी नाम का यह मादा कछुआ 180 किलो का है। दरअसल यह रहने के लिए ऐसा स्थान खोज रहा था, जहाँ वह अपने बच्चों को जन्म दे सके तथा उनका पालन पोषण कर सके, यही कारण है कि इसने 37 हज़ार किलोमीटर की इतनी लंबी यात्रा की। उस कछुए ने यह सफ़र अफ्रीका से शुरू किया था और ऑस्ट्रेलिया में ख़त्म हुआ। वैज्ञानिकों का कहना है कि हमें यह समझने की आवश्यकता होगी कि ये प्राणी इतना लंबा सफ़र क्यों और कैसे तय कर लेते हैं।

Also read: खरीदना चाहते है सोना चांदी आपके लिए अच्छा है मौका कीमत में हुआ भारी गिरावट, अब बस १० ग्राम की इतनी है कीमत…

फिर उन्होंने आगे लिखा, ‘योशी को बीस साल के लिए बंदी बना लिया गया था। वह क्षतिग्रस्त थी। बाद में प्रशिक्षकों ने उसे सही स्वास्थ्य में वापस लाने में मदद की। एक उपग्रह टैग उसके साथ लगाया गया। शोधकर्ताओं ने उसकी रिहाई की। यात्रा पर भी निगरानी रखी। उस मामले में वह जा रही थी जहाँ वह एक बार गई थी। उसका घर!’ लोगों ने उनकी इस पोस्ट को जमकर शेयर किया था।

सोनू मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिला के रहने वाले है पिछले 4 साल से डिजिटल पत्रकारिता...