AddText 05 21 08.01.32

मेरठ। मई के महीने में तापमान (temperature) ने पिछले 15 साल का रिकार्ड तोड़ दिया है। इस बार मई में अभी तक अधिकतम तापमान 26 डिग्री तक नीचे आ चुका है। तापमान के इतने नीचे आने के कारण मौसम (weather alert) काफी खुशगवार हो गया है। ताउते तूफान के चलते मौसम रूमानी है और लोगों को तेज गर्मी से निजात मिल रही है।

Also read: Vande Bharat News : लोगों का वर्षों का इंतजार हुआ पूरा अब इस रूट पर दौड़ने के लिए तैयार है वन्दे भारत एक्सप्रेस, जानिये….

दरअसल, इस बार मई के महीने में न तो तेज लू चली और न तापमान में कोई खास वृद्धि हो सकी है। ताउते तूफान के चलते अगले 48 घंटे के भीतर तेज आंधी और बारिश के आसार बने हुए हैं। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है। वहीं किसानों को इस पानी को खेत में सहेजने की सलाह दी गई है। किसानों के लिए ये बारिश काफी फायदेमंद साबित होगी।

Also read: बड़ी खबर : शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन अब चलेगी दुसरे मार्ग से बदल गया रूट, एक ट्रेन भी रद्द जानिये वजह…

मौसम विभाग के अनुसार पिछले 15 साल में कभी मई के महीने में अधिकतम तापमान 26 डिग्री से नीचे नहीं गया। न्यूनतम तापमान भी इस समय 24 तक पहुंच गया है। तापमान के गोता लगाने से वातावरण में ठंडक का अहसास बना हुआ है।

Also read: Vande Bharat Express : भागलपुर – हावड़ा के बीच चलाई जायेगी वन्दे भारत एक्सप्रेस, बचेंगे समय मिलेगी लग्जरी सुविधा, जानिये….

कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक डा एन सुभाष ने बताया कि अगले 48 घंटे के भीतर तेज बारिश और आंधी की संभावना है। हालांकि ताउते तूफान का असर काफी कम हो गया है। यह पश्चिमी उप्र पहुंचते ही कमजोर हो गया है। लेकिन अभी भी इसके कारण पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है।

Also read: Gold-Silver Price Today: गिर गया सोना का भाव तो महंगा हुई चांदी जानिये क्या है गोल्ड-सिल्वर की 10 ग्राम की कीमत

जिसके चलते भारी बारिश और आंधी की संभावना बनी हुई है। मंगलवार से ही आसमान में बादलों का डेरा पड़ा हुआ है। सूरज के दर्शन आज भी नहीं हुए। अभी 48 घंटे तक ऐसे ही मौसम बने रहने के आसार है। आसमान में सूरज को काले बादलों ने पूरी तरह से अपनी आगोश में ले लिया है।

सोनू मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिला के रहने वाले है पिछले 4 साल से डिजिटल पत्रकारिता...