मेरठ में राजकीय विद्यालय कुर्ला के प्रधानाचार्य सोनू शेखर की माता का भी आज न्यूटिमा अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया। वह कोरोना संक्रमित थीं। इससे पहले सोनू शेखर की शनिवार रात को कोरोना से मौत हो गई थी। गंभीर बात यह है कि सोनू शेखर का जहां हिंदू रीति रिवाज के साथ अंतिम संस्कार सूरजकुंड पर उनके पारिवारिक मित्रों ने किया था।

वहीं अब उनकी माता को मुस्लिम होने के कारण कब्रिस्तान में दफनाया जाएगा। लेकिन इस प्रक्रिया को कौन संपन्न कराएगा, इसे लेकर अब उनके मित्रगण भी परेशान हैं। उधर, राज्यमंत्री विजय कश्यप का सहारनपुर जनपद के कस्बा ननौता में अंतिम संस्कार किया गया।

Also read: India New Expressway: इसी साल में बनकर तैयार होंगे भारत का दूसरा सबसे लंबा सूरत-चेन्नई एक्सप्रेसवे, निर्माण में खर्च किये जायेंगे 50 हजार करोड़ रुपये

Also read: Bullet Train In Rajsthan: दिल्ली – अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना के तहत राजस्थान के 7 जिलों के 335 गावों से होकर भी गुजरेगी बुलेट ट्रेन, खबर में जानिए पूरी डिटेल्स…

वहीं फलावदा क्षेत्र में ब्लैक फंगस बीमारी की दस्तक से एक ग्रामीण की मौत हो गई, जबकि एक महिला इस बीमारी से पीड़ित है। पीड़ित महिला का उपचार कराया जा रहा है।

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर चरथावल विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक और प्रदेश के बाढ़ नियंत्रण एवं राजस्व राज्यमंत्री विजय कश्यप का कोरोना से निधन हो गया है। वे करीब 20 दिनों से गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती थे।

मंगलवार की रात करीब दस बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। पीएम मोदी व मुख्यमंत्री सीएम योगी ने उनके निधन पर शोक जताया है। प्रदेश के राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने मेदांता अस्पताल के संचालक डॉ. नरेश त्रेहान से बात कर कश्यप के निधन की पुष्टि की थी।

सोनू मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिला के रहने वाले है पिछले 4 साल से डिजिटल पत्रकारिता...