1621410700776

इन दिनों एक दूल्हे के साथ दो दुल्हन खड़ी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं| खास बात ये है कि दोनों दुल्हन सगी बहन हैं| एक ही मंडप में एक ही दूल्हे के साथ इन दोनों की शादी हुई| लेकिन शादी का पूरा मामला कानूनी पचड़े में फंस गया है| दूल्हे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है|

लिहाज़ा लड़के और लड़की का पूरा परिवार पुलिस की कार्रवाई से हैरान है| आखिर क्यों इस शादी पर सवाल उठे हैं| क्या एक साथ दो लड़कियों से शादी करना गैरकानूनी है? क्या कहता है कानून और क्या है पूरा मामला आइए सिलसिलेवार तरीके से समझने की कोशिश करते हैं|

ये पूरी घटना कर्नाटक के कोलार ज़िले की है| 30 साल के उमापति, ललिता से शादी करना चाहते थे| लड़की रिश्ते में उमापति की भांजी थी| ललिता शादी के लिए मान गई| लेकिन उन्होंने लड़के के सामने एक शर्त रख दी| शर्त ये कि

उन्हें उनकी बड़ी बहन सुप्रिया से भी शादी करनी होगी| सुप्रिया बोलने और सुनने में अक्षम थी| ललिता के इस प्रस्ताव पर उमापति राज़ी हो गया| फिर क्या था| शादी की तैयारियां शुरू हो गईं| 7 मई को एक ही मंडप में शादी हुई| इसके बाद शादी की तस्वीरें और वायरल हो गईं|

वायरल तस्वीरें परिवार वालों के लिए गले की हड्डी बन गईं| दूल्हे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया| तालुक बाल कल्याण विभाग के अधिकारियों ने पाया कि छोटी बहन ललिता नाबालिग है| उसकी उम्र सिर्फ 17 साल है| साथ ही पुलिस ने ये कहा कि परिवारवालों ने कोरोना के नियमों का पालन नहीं किया और बिना इजाजत के ही शादी कर ली| लिहाजा दोनों के परिवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया| 

सोनू मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिला के रहने वाले है पिछले 4 साल से डिजिटल पत्रकारिता...