1621307205311

देश में कोरोना वायरस के मामलों में धीरे-धीरे कमी देखी जा रही है। देश में बीते 24 घंटों में कोरोना के 2.67 लाख से ज्यादा मामले सामने आए हैं। हालांकि, देश में कोरोना के मामले तो कम हो रहे हैं.

Also read: Mumbai-Howrah Duronto Express : दो दिनों तक रद्द रहेगी ये लम्बी दुरी की ट्रेनें जान लीजिये पूरी बात…

लेकिन कोरोना से होने वाली मौतों की संख्या हर रोज बढ़ रही है। बीते 24 घंटों में देश में कोरोना से 4500 से अधिक लोगों की मौत हुई है।

Also read: Vande Bharat News : लोगों का वर्षों का इंतजार हुआ पूरा अब इस रूट पर दौड़ने के लिए तैयार है वन्दे भारत एक्सप्रेस, जानिये….

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में बीते 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 2 लाख 67 हजार 334 मामले सामने आए हैं। इस दौरान 4529 लोगों की कोरोना से मौत हुई है।

Also read: Vande Bharat Express : भागलपुर – हावड़ा के बीच चलाई जायेगी वन्दे भारत एक्सप्रेस, बचेंगे समय मिलेगी लग्जरी सुविधा, जानिये….

हालांकि, कोरोना के मामलों के साथ देश में संक्रमण से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है। पिछले 24 घंटों में देश भर में कोरोना संक्रमण से 3 लाख 89 हजार 851 लोग ठीक हुए हैं।

Also read: Petrol Disel Price : कम होने का नाम नहीं ले रहा है पेट्रोल-डीजल का दाम इन शहरों में इतना बढ़ा दाम, जानिये आपके क्षेत्र का क्या है हाल…

ये आंकड़ा अब तक का सर्वाधिक है। देश में अब तक कुल 2 करोड़ 19 लाख 86 हजार 363 लोग कोरोना को मात दे चुके हैं। कोरोना की रिकवरी के साथ ही देश में कोरोना के सक्रिय मामले भी तेजी से कम हो रहे हैं।

बीते 24 घंटों में कोरोना के 1 लाख 27 हजार 46 एक्टिव केस कम हुए हैं।  जिससे फिलहाल देश में कोरोना का सक्रिय आंकड़ा गिरकर 32 लाख 26 हजार 719 पर आ गया है।

इस बीच देश में कोरोना वायरस के खिलाफ टीकाकरण जारी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में अब तक 18,58,09,302 लोगों को टीका लगाया चुका है। इसमें से 13,12,155 टीकाकरण बीते एक दिन में किया गया है।

सोनू मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिला के रहने वाले है पिछले 4 साल से डिजिटल पत्रकारिता...