mausam 01

हिमाचल प्रदेश में एक बार फ‍िर मौसम करवट बदलेगा। प्रदेश के अधिकांश भागों में दो दिन सोमवार और मंगलवार को धूप खिलने के बाद बुधवार से दोबारा मौसम बदलेगा।

Also read: खुशखबरी : बिहार के इस जगह पर बना देश का सबसे बड़ा परीक्षा भवन, एक बार में इतने अभ्यार्थी दे सकते है परीक्षा

जनजातीय जिला लाहुल-स्पीति व किन्नौर को छोड़कर शेष सभी जिलों में बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए ऑरेंज व यलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के निदेशक डा. मनमोहन सिंह का कहना है कि 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से हवा चलेगी और कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है।

Also read: बिहार के जोगबनी से आनंद विहार के बीच में चलने वाली है समर स्पेशल ट्रेन वाया बरौनी, हाजीपुर, छपरा, सिवान, देवरिया, बस्ती, बरेली, मुरादाबाद, गाजियाबाद….आनंद विहार

रविवार को पूरा दिन प्रदेश में धूप खिलने से तापमान में वृद्धि हुई है। ऊना शहर में 38.2 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। केलंग में न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री रहा। नौ शहरों सुंदरनगर, भुंतर, ऊना, नाहन, सोलन, कांगड़ा, बिलासपुर, हमीरपुर, चंबा में 30 डिग्री से अधिक तापमान रहा।

Also read: अच्छी खबर : बिहार के लोगों के लिए खुशखबरी अब महज इन जगहों से काफी कम समय में पंहुच जायेंगे दरभंगा एअरपोर्ट, बनने जा रहा फोरलेन

दाे दिन धूप पड़ने के कारण सुबह से ही पसीने छूटने लगे हैं। मैदानी इलाकों में सुबह ही तपिश महसूस की जा रही है। हालांकि पहाड़ी इलाकों में अभी तापमान सामान्‍य बना हुआ है। लोगों को सुबह शाम गर्म बस्‍त्र पहनने पड़ रहे हैं।

Also read: करना चाहते है वन्देभारत ट्रेन में यात्रा तो कर ले बुकिंग खाली है सीटें, पटना से अयोध्या के बीच 30 अप्रैल तक मिलेगी वोटिंग जानिये….

सोनू मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिला के रहने वाले है पिछले 4 साल से डिजिटल पत्रकारिता...