बॉलीवुड एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा (Shatrughan Sinha) अब फिल्मों से दूर हो चुके हैं। इन दिनों वह राजनीति में सक्रिय हैं। बॉलीवुड एक्टर और राजनेता शत्रुघ्न सिन्हा सोशल मीडिया पर खूब सक्रिय रहते हैं।
आए दिन सोशल मीडिया पर कुछ न कुछ शेयर करते रहते हैं, इस बीच उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) को लेकर ट्वीट किया है। इस ट्वीट मे उन्होंने अरविंद केजरवाल पर तंज कसा है। पर एक ट्वीट कर दिया है। हालांकि उन्होंने लोगों से गुजारिश की है कि वो इसे सिर्फ मजाक के तौर पर ले। इसके बावजूद सोशल मीडिया पर शत्रुघ्न सिन्हा का ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
सोशल मीडिया पर शत्रुघ्न सिन्हा के इस ट्वीट पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं मिल रही है। कुछ लोग इस ट्वीट पर मजाक कर रहे हैं तो कुछ शत्रुघ्न सिन्हा को जमकर खरीखोटी सुना रहे हैं।