वर्तमान में हर शहर व हर गांव कोरोना संक्रमण से ग्रसित है। एक गांव ऐसा भी है, जहां अभी तक कोरोना संक्रमण नहीं घुस सका है। ग्राम नंदपुरा, पोरसा से 4 किलोमीटर दूरी पर बसा है।

यहां ग्राम पंचायत भी है। यहां के लोग सावधानी बरत रहे हैं। इसी का परिणाम है कि गांव में गत वर्ष भी कोई भी कोरोना मरीज नहीं निकला। इस बरस भी आज तक नहीं निकला। गांव की आबादी 2200 से ऊपर है।

Also read: Bullet Train In Rajsthan: दिल्ली – अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना के तहत राजस्थान के 7 जिलों के 335 गावों से होकर भी गुजरेगी बुलेट ट्रेन, खबर में जानिए पूरी डिटेल्स…

Also read: India New Expressway: इसी साल में बनकर तैयार होंगे भारत का दूसरा सबसे लंबा सूरत-चेन्नई एक्सप्रेसवे, निर्माण में खर्च किये जायेंगे 50 हजार करोड़ रुपये

गांव के आशीष सिंह तोमर व विजय पाल सिंह तोमर ने संयुक्त रूप से बताया, हम लोग गांव के अंदर कोई भी मेहमान आता है, तो उसे सैनिटाइज करते हैं। उसे गांव से व घर से अलग रखते हैं।

गांव से बाहर ही उसकी व्यवस्थाएं की जाती है। इसके बाद जब वह विदा हो जाता है, तब उसके उपयोग वाली सभी चीजों को सैनिटाइज के बाद साबुन से धोते हैं।

इससे हमारे गांव में अभी तक कोई भी कोरोना पेशेंट नहीं निकला है। उन्होंने बताया कि हम उम्मीद करते हैं, कोई भी रोगी भविष्य में नहीं निकलेगा।

यहां सावधानी बरती जाती है। प्रत्येक व्यक्ति मास्क का उपयोग करता है। हर व्यक्ति समय-समय पर साबुन से हाथ धोता है। आपस में 5 फुट की दूरी बनाकर रहता है।

दीवारों पर लिख कर दे रहे संदेश

कोरोना महामारी को देखते हुए दीवारों पर लेखन कार्य किया जा रहा है। विजय पाल सिंह तोमर ने नंद का पुरा गांव में दीवारों का लेखन कर रहे हैं। टीका के लिए सभी लोगों को जागरूक कर रहे हैं। जिन लोगों के पास मास्क नहीं है, उन्हें मास्क व सैनिटाइजर भी दे रहे हैं।

सभार :- Dainik bhaskar

सोनू मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिला के रहने वाले है पिछले 4 साल से डिजिटल पत्रकारिता...