बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने 70वें जन्मदिन के मौके पर वैक्सीन का टीका लगवाया।

नीतीश ने प्रदेश में आज यानी 1 मार्च से शुरू हुए तीसरे चरण के टीकाकरण अभियान के दौरान इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (IGMS) शेखपुरा, पटना परिसर में यह टीका लगवाया।

इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ दोनों उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद व रेणु देवी, शिक्षा मंत्री विजय चौधरी तथा ऊर्जा मंत्री विजेंद्र यादव ने भी वैक्सीन का पहला डोज लिया।

सीएम नीतीश ने इस दौरान घोषणा करते हुए कहा कि सभी विधायकों और मंत्रियों को टीकाकरण आईजीआईएमएस में ही मिलेगा ।

31 मार्च को टीके का दूसरा डोज मिलेगा।

बिहार में सभी लोगों को मुफ्त में लगेगा का टीका
बिहार में चुनावी वायदे को पूरा करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश ने बिहार में सभी नागरिकों को मुफ्त में का टीका लगाने की घोषणा की।

हालांकि केंद्र सरकार ने कहा है कि निजी अस्पतालों में अधिकतम 250 रुपए का शुल्क लगेगा लेकिन बिहार के सभी निजी या सरकारी अस्पताल में टीका लेने पर किसी शुल्क का भुगतान नहीं करना होगा।

ऐसे में निजी अस्पतालों में टीकाकरण के खर्च का भुगतान नीतीश सरकार करेगी।

रविवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में टीकाकरण के तीसरे चरण की समीक्षा के बाद यह ऐलान किया गया।

इस संबंध में नीतीश कैबिनेट ने नवंबर, 2020 में ही मुफ्त टीकाकरण के फैसले पर मुहर लगी दी थी।

सोनू मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिला के रहने वाले है पिछले 4 साल से डिजिटल पत्रकारिता...