Site icon First Bharatiya

रसेल वाइपर का रेस्क्यू:भिलाई में एक घंटे की मशक्कत के बाद पकड़ा गया विश्व का तीसरा सबसे जहरीला सांप; राजनांदगांव के जंगल में छोड़ा

1620401642397

छत्तीसगढ़ के भिलाई में कोहका के साकेत नगर में देर रात घर के अंदर एक विचित्र नस्ल के सांप को देखा गया। दहशत में आए घर वालों ने नोवा नेचर के सदस्य अजय कुमार को इसकी सूचना दी। सांप की पहचान रसेल वाइपर के रूप में की गई। ये दुनिया का तीसरा सबसे जहरीला सांप है।
ऐसे किया गया रेस्क्यू
भिलाई के साकेत नगर कोहका में देर रात पलंग की मच्छरदानी में एक विषैला सांप रसेल वायपर घुस गया था। मौके पर पहुंचकर नोवा नेचर की टीम ने सांप का सफलता पूर्वक रेस्क्यू कर महिला और बच्चों की जान बचाई। नोवा नेचर के सदस्य अजय कुमार ने बताया कि नामदेव नारखेड़े के घर में एक अनहोनी घटना होते-होते बच गई।

Also read: बिहार के इस रूट पर पूरा हो गया दोहरीकरण का काम लोगों का महीनों का इन्तजार हुआ पूरा, जाने पूरी बात…

घर में देर रात उनके बच्चों के रूम से प्रेशर कुकर की सीटी जैसी आवाज आ रही थी। यह आवाज वहां पलंग पर मच्छरदानी के अंदर छिपा सांप निकाल रहा था। इसके बाद सांप के छिपे होने की जानकारी वन विभाग को दी गई।

Also read: Gold Price News : थमने का नाम नहीं ले रहा है सोना का भाव लगातार बढ़ते ही जा रहे है जान लीजिये आज कितना बढ़ा दाम?

सांप की पहचान रसेल वाइपर के रुप में की गई, जो कि बहुत ही विषैला होता है। यह सांप गर्मी के मौसम में नहीं निकलता यह ज्यादातर ठंडी के मौसम में निकलता है। इस मौसम में यह सांप देख कर थोड़ा अचंभा लगा। करीब 1 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सांप को पकड़ा गया। वन विभाग के माध्यम से राजनांदगांव जिले के जंगल में सांप को सुरक्षित छोड़ दिया गया है।

Also read: भागलपुर जं. से सप्ताह में २ दिन चलेगी यह ट्रेन पटना एवं दिल्ली जाना हो जाएगा आसान, जान लीजिये रूट और समय-सारणी

रसेल वाइपर जिसे हम हिंदी में घोड़स और छत्तीसगढ़ी भाषा में जुड़ा महामंडल के नाम से जानते हैं। इस सांप का सिर अंग्रेजी अक्षर के V आकार का दिखाई देता है। बड़े नथुने ,भुरी व पीली पीठ जिस पर स्पष्ट काले अंडाकार आकार में धब्बे होते है। इस सांप को छेड़ने पर प्रेशर कुकर की तरह बहुत जोर से फुंफकारता है। जब कोई चारा नहीं बचता तब ही काटता है।

Also read: बिहार के इस स्टेशन से दिल्ली के बीच चलेगी 130 किलोमीटर प्रतिघंटा के स्पीड से वन्दे भारत एक्सप्रेस जाने…

जानकारी के मुताबिक विश्व में सांप की तीन ऐसी प्रजाति है, जो बेहद जहरीली होती है। करैत, गेहूंवन और रसेल वाइपर, तीसरी प्रजाति यानी रसल वाइपर आता है।

भारत में रसल वाइपर की 5वीं प्रजाति पाई जाती है। खतरनाक होने के साथ-साथ ये मनुष्य से खतरा महसूस होने पर अपने से दूर रहने के लिए उन्हें सावधान भी करता है। जैसे आस-पास मनुष्य के होने पर यह खाना बनाने वाले प्रेशर कुक

Exit mobile version