AddText 05 07 06.29.14

आंखों में सुखमय जीवन के हजारों सपने लेकर ससुराल आई एक नवविवाहिता का सुहाग आठ दिन में ही उजड़ गया। कोरोना के कारण उसके पति की गुरुवार को मौत हो गई। पति की मौत की खबर घर पहुंची तो पत्नी प्रियंका बदहवास सी हो गई। जो भी सामने मिल रहा था उससे अपने पति के पास ले चलने की जिद करने लग रही थी। दुल्हन की यह हालत देखकर घरवाले अपने आंसू नहीं रोक पा रहे थे। यह हृदयविदारक घटना हजारीबाग के मुफस्सिल थाना क्षेत्र स्थित हुटपा गांव की है। 

Also read: खुशखबरी : बिहार में एका-एक इतना रुपया सस्ता हुआ डीजल और पेट्रोल जानिये क्या है ताजा कीमत

बताया जाता है कि गांव के कृष्णा महतो के पुत्र अनिल महतो की शादी 28 अप्रैल को जिले के टाटीझरिया प्रखंड स्थित झरपो में कौलेश्वर महतो की पुत्री प्रियंका से हुई थी। शादी के बाद दुल्हन प्रियंका बड़े अरमान के साथ ससुराल पहुंची।

Also read: Good News : बिहार में इस तिथि को इस जिले में दस्तक देने जा रही है मानसून होगी मुसलाधार बारिश, जानिये…

लेकिन, तब उसको क्या पता था कि दबे पांव मौत उसके पति का पीछा कर रही है। बताया जाता है कि दूल्हे अनिल ने शादी के पहले से ही कोविड-19 के लक्षण उभर आए थे। लेकिन उसने और घरवालों ने इसे गंभीरता से नहीं लिया।

Also read: Mumbai-Howrah Duronto Express : दो दिनों तक रद्द रहेगी ये लम्बी दुरी की ट्रेनें जान लीजिये पूरी बात…

स्थानीय लोगों ने बताया कि शादी के बाद से ही अनिल की तबीयत खराब रहने लगी। परिजनों को तब भी उसके कोरोना पीड़ित होने का अंदेशा नहीं हुआ। उन्होंने सोचा कि किसी अन्य कारण से अनिल की तबीयत खराब है।

Also read: सफ़र कीजिये वन्दे भारत एक्सप्रेस से बचाएगी आपको पुरे 50 मिनट का समय, इस रूट पर होने जा रही है शुरू

ऐसे में समय पर उचित इलाज शुरू नहीं होने से अनिल की हालत तेजी से बिगड़ने लगी। तबीयत में सुधार नहीं होने पर उसके परिजन अंतत: अस्पताल ले गए। वहां कोरोना का इलाज शुरू हुआ।

हालांकि, डॉक्टरों के तमाम प्रयास के बावजूद अनिल को बचाया नहीं जा सका। प्रियंका के मायके और ससुराल में अनिल की मौत से मातम पसरा हुआ है। जिस किसी ने भी यह खबर सुनी वह कुदरत के इस क्रूर मजाक पर रोए बिना नहीं रह सका।

साभार :- hindustan

सोनू मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिला के रहने वाले है पिछले 4 साल से डिजिटल पत्रकारिता...