1620305852758

मथुरा के वृंदावन में यमुना में बहते नवजात के लिए वहां के लोग फरिश्ता बनकर सामने आए हैं। पानी गांव पुल के पास गुरुवार सुबह यमुना नदी में एक नवजात बहता हुआ मिला है। एक या दो दिन का नवजात तसले में रखा हुआ था।

Also read: Petrol Disel Price : कम होने का नाम नहीं ले रहा है पेट्रोल-डीजल का दाम इन शहरों में इतना बढ़ा दाम, जानिये आपके क्षेत्र का क्या है हाल…

नवजात को बहता देख स्थानीय लोगों ने तत्काल बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस के साथ स्थानीय लोगों ने नवजात को जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने नवजात को ऑब्जर्वेशन में रखा है। फिलहाल बच्चा स्वस्थ बताया जा रहा है।

Also read: Gold-Silver Price Today: गिर गया सोना का भाव तो महंगा हुई चांदी जानिये क्या है गोल्ड-सिल्वर की 10 ग्राम की कीमत

जिला अस्पताल के डाक्टर केके माथुर के अनुसार नवजात के अविकसित लिंग को छिपाने की खातिर उसे तसले में डालकर यमुना में बहा दिया गया होगा। डाक्टर की मानें तो बच्चा ट्रांसजेंडर है।

Also read: Bullet Train Update : बहुत जल्द आपको पटरी पर दौड़ते हुए नज़र आने वाली है बुलेट ट्रेन, महज चंद मिनटों में कर पायेंगे दुसरे राज्य की सफर

डॉक्टरों ने फिलहाल नवजात को स्वस्थ पाया। उसका वजन तकरीबन 3 किलो है। डॉक्टरों ने नवजात को ऑब्जर्वेशन के लिए अस्पताल में ही कुछ दिन रखने का फैसला किया है।

Also read: बड़ी खबर : शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन अब चलेगी दुसरे मार्ग से बदल गया रूट, एक ट्रेन भी रद्द जानिये वजह…

नवजात मिलने की सूचना चाइल्ड लाइन संस्था को दे दी गई है। संस्था के कृष्णकुमार ने बताया कि डाक्टरों के आब्जर्वेशन के बाद बच्चे को बाल समिति के पास पेश किया जाएगा।

वहां से चाइल्ड लाइन को मिलेगा। संस्था ने भी नवजात के ट्रांसजेंडर होने के कारण ही उसके परिजनों द्वारा नदी में बहाने की आशंका जताई है। स्थानीय लोगों ने फरिश्तों की तरह उसका साथ दिया। फिलहाल वह डॉक्टरों की निगरानी में है।

सोनू मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिला के रहने वाले है पिछले 4 साल से डिजिटल पत्रकारिता...