aeb6d8f9 6e8b 42c5 9a6f 578c52bacb251 31

बिहार के लोगों को बड़ी खुशखबरी जी हाँ दोस्तों आपको बता दे कि बिहार में खुलेगा देश का चौथा फ़ूड लैब जिससे बिहार को मिलेगा बढ़ावा बता दे कि बिहार के व्यापारियों को अब फूड आइटम्स की जांच के लिए बंगाल के चक्कर नहीं लगाने होंगे। फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड अथॉरिटी ऑफ इंडिया (FSSAI) का चौथा फूड लैब बिहार के रक्सौल में रविवार से शुरू हो गया है।केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया ने इसका उद्घाटन किया। बिहार से पहले तीन लैब कोलकाता, गाजियाबाद और मुंबई में थे।

Also read: Bihar Weather : बिहार के लोगों को नहीं मिलने वाली है गर्मी से राहत इन 11 शहरों में भीषण ‘लू’ की अलर्ट! दिन पर दिन बढ़ रहा तापमान, जानिये…

वहीँ भारत के जौलजीबी, धारचूला, ब्रह्मदेव, झूलाघाट, बनबसा और बलुवाकोट की सीमाओं से नेपाल को दाल, तेल, चावल, गेहूं, सब्जी सब्जियां, चीनी, सेव, सीमेंट, रेडीमेड कपड़े और कपड़ा आदि का आयात होता है। रोजाना सैकड़ों की संख्या में ट्रक बिहार से नेपाल की और नेपाल और नेपाल से बिहार आते हैं।

इसकी जांच की प्रक्रिया में 15 दिन से एक महीने का समय लगता था। भारत से नेपाल जाने वाले या आने वाले खाद्य पदार्थों से लदे ट्रक जांच सर्टिफिकेट के अभाव में कई दिनों तक बॉर्डर पर खड़े रह जाते थे। कई बार तो सैंपल रास्ते में ही खराब हो जाता था।

सोनू मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिला के रहने वाले है पिछले 4 साल से डिजिटल पत्रकारिता...