बिहार में मानसून ने अपना दस्तक दे चूका है | बता दे कि उत्तर बिहार में मानसून के पसरने के बाद अब इसका रुख दक्षिण बिहार की ओर बढ़ा है। दक्षिण बिहार की ओर बुधवार को दोपहर बाद इसका असर भी दिखने लगा है। कुछ जगहों पर बादल छाये रहे। मौसम विज्ञान केंद्र ने राज्यभर में 72 घंटों का येलो अलर्ट जारी किया है।

इस दौरान राज्य में कई जगहों पर वज्रपात व आंधी-पानी के आसार हैं। पूर्णिया, कटिहार, सुपौल, अररिया, किशनगंज में 16 जून को तो मधुबनी, सुपौल और अररिया में भारी बारिश की चेतावनी है। ऐसी स्थिति में लोगों को सुरक्षित स्थान पर रहने को कहा गया है।

Also read: Bihar Weather Today: बिहार वालों हो जाएँ सावधान ! आंधी – तूफान के साथ होगी मूसलाधार बारिश, IMD का येलो अलर्ट है जारी

Also read: Digha Koelwar Corridor: बिहारवासियों के लिए खुशखबरी ! अब सिर्फ एक घंटे में पटना से बक्सर का सफ़र होगा पूरा, टेंडर हो गया है जारी, जल्द होगा रोड का विस्तार

पटना में दूसरे दिन भी हीट वेव

पटना में सुबह से भारी गर्मी रही जबकि दोपहर बाद मौसम में बदलाव आया है। दिन में तापमान सामान्य से पांच डिग्री ऊपर रहने से पटना और बक्सर हीट वेव की चपेट में रहे। पटना का अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री जबकि बक्सर का 45 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। दोपहर बाद मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से पूर्वी पटना, गोपालगंज, अरवल, जहानाबाद, नालंदा, नवादा, रोहतास, औरंगाबाद, लखीसराय, मुंगेर, बेगूसराय, सीवान, शेखपुरा, पूर्वी चंपारण , सारण और मुजफ्फरपुर के लिये येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया। इन जिलों में बादल छाये हुए हैं और बारिश की स्थिति बनी है।

24 घंटे में कहां-कितनी बारिश

पूर्णिया के अमौर में 58.6 मिमी, अररिया में 56, किशनगंज के चरघरिया में 53.4, अररिया के फारबिसगंज में 53.3, किशनगंज के गलगलिया में 46.6, सुपौल के त्रिवेणीगंज में 39.2 , निर्मली में 34, मधुबनी के फुलपरास में 20, सौलीघाट में सात, किशनगंज में 32.2 जबकि बहादुरगंज में 8.2 मिमी बारिश हुई।

रोहतास समेत कई जिलों में राहत

बक्सर में 45 डिग्री, पटना में 41.8 डिग्री, गया में 40.5 डिग्री, भागलपुर में 40 डिग्री, पूर्णिया में 34.5 डिग्री, वाल्मिकीनगर में 36.5 डिग्री, रोहतास में 35.2 डिग्री, औरंगाबाद में 41.5 डिग्री, नालंदा में 41.1 डिग्री अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया। लू से प्रभावित बक्सर, रोहतास व गया में तापमान में गिरावट से राहत मिली है।

सोनू मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिला के रहने वाले है पिछले 4 साल से डिजिटल पत्रकारिता...