aeb6d8f9 6e8b 42c5 9a6f 578c52bacb251 16

बिहार से जब भी कोई लोग के मन में दिल्ली जाने का ख्याल आता है तब दो ट्रेन का नाम मन में ज़रूर आता है | जिसमे से एक है बिहार संपर्क क्रांति जो कि दरभंगा से चलके देश की राजधानी दिल्ली जाती है और दूसरा जिसके बारे में हम बात कर रहे है वह है क्लोन हमसफ़र एक्सप्रेस जो कि सहरसा से चलकर राजधानी दिल्ली को जाती है |

लेकिन आपको बता दूँ कि अब और यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ेगी। प्रीमियम ट्रेन और कमाई के मामले में अव्वल रहने वाले 02563/02564 क्लोन हमसफर एक्सप्रेस को सहरसा से छीन लिया गया। अब यह ट्रेन बरौनी से सीधी चलाई जाएगी।

14c265d0 6408 42a1 8a11 7eda621f5306

आगामी छह जुलाई से क्लोन हमसफर सहरसा के बदले बरौनी से नई दिल्ली के लिए चलेगी। इसकी जगह रेल अधिकारियों ने सहरसा से आनंद विहार जाने वाली 15279 पुरबिया एक्सप्रेस के फेरे बढ़ा दिए हैं। अब यह ट्रेन आगामी 7 जुलाई से गुरुवार को भी सहरसा से आनंद विहार के लिए चलेगी। रेलवे बोर्ड ने इसके लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।

लोगों की बढ़ सकती है परेशानी :

क्लोन हमसफर बंद होने से रेल यात्रियों की परेशानी बढ़ेगी। इस ट्रेन के चलने से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को काफी राहत मिलती थी। खास बात यह कि पूर्व में दस दिन पहले क्लोन हमसफर में यात्रियों को आरक्षित रेल टिकट आसानी से मिल जाती थी। वहीँ आपको बता दे कि रेलवे के वरीय अधिकारी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि सहरसा से आनंद विहार जाने वाली पुरबिया एक्सप्रेस की काफी मांग है।

616af034 5301 4e8e b8b5 4ccde7f21e22

यह ट्रेन सप्ताह में एक दिन चलायी जा रही थी। अब सात जुलाई से सप्ताह में दो दिन चलेगी।सहरसा में वाशिंग पिट की क्षमता कम होने की वजह से क्लोन हमसफर को आगामी जुलाई से बरौनी से दी गई है। अब यह ट्रेन बरौनी से नयी दिल्ली के लिए जुलाई माह से चलेगी।

सहरसा-नई दिल्ली वैशाली सुपरफास्ट के बाद कोसी क्षेत्र के लोगों के लिए क्लोन हमसफर एक्सप्रेस पहली पसंद बनी हुई थी। रेल राजस्व के मामले में सहरसा से क्लोन हमसफर की पहली गिनती होती है। इस ट्रेन में 12 एसी कोच और चार स्लीपर कोच लगते हैं।सहरसा से नई दिल्ली के बीच ट्रेन का स्टॉपेज भी काफी कम है।

1129d7fd 6b04 4693 adfc e3c145d91634

वर्तमान में यह ट्रेन सहरसा से नयी दिल्ली के लिए रोजाना खुलती है। जुलाई माह से सहरसा से क्लोन हमसफर बंद होने से कुछ यात्रियों ने नाराजगी व्यक्त की है। हालांकि बरौनी से क्लोन हमसफर मिलने के बाद ट्रेन का समय और स्टॉपेज पूर्ववत ही रहेगा।

सोनू मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिला के रहने वाले है पिछले 4 साल से डिजिटल पत्रकारिता...