Bihar Weather News update :पुरे बिहार में अभी दोतरफा मौसम चल रहा है | जहाँ एक तरफ लोग गर्मी से परेशान है तो वहीँ दूसरी तरफ मौसम विभाग लोगों को भारी बारिश को लेकर सचेत कर रही है | बता दे कि प्रदेश में मानसून आने के पहले गर्मी लोगों को परेशान करती रहेगी।

पटना समेत छह जिलों में फिलहाल अभी गर्मी के सितम से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, प्रदेश के छह को छोड़ 32 जिलों में मेघ गर्जन के साथ बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। छह जिलों (बक्सर, भोजपुर, रोहतास, कैमूर, औरंगाबाद, अरवल) का तापमान 42-44 डिग्री के आसपास रहने का पूर्वानुमान है। उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान करेगी।

Also read: Bihar Weather Today: बिहार वालों हो जाएँ सावधान ! आंधी – तूफान के साथ होगी मूसलाधार बारिश, IMD का येलो अलर्ट है जारी

Also read: Digha Koelwar Corridor: बिहारवासियों के लिए खुशखबरी ! अब सिर्फ एक घंटे में पटना से बक्सर का सफ़र होगा पूरा, टेंडर हो गया है जारी, जल्द होगा रोड का विस्तार

प्रदेश में 24 घंटे के दौरान मधुबनी, सुपौल, कटिहार, अररिया, किशनगंज आदि जिलों में एक-दो स्थानों पर मेघ गर्जन के साथ मध्यम स्तर की बारिश होगी। मौसम विज्ञान केंद्र ने इन जिलों के लिए अलर्ट जारी करते हुए लोगों को सुरक्षित स्थान पर रहने की सलाह दी है। दक्षिण बिहार के अधिसंख्य जिलों में उमस भरी गर्मी का प्रभाव बना रहेगा। शुक्रवार को रोहतास 44.2 डिग्री सेल्सियस के साथ प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा। वहीं, पटना का तापमान सामान्य से दो डिग्री ज्यादा 39.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

इन जिलों में हु ई बारिश  

स्थान- बारिश

  • सुपौल के भीमनगर-42.8 
  • अररिया के नरपतगंज-26
  • मधुबनी के जयनगर-13.4
  • मधेपुरा -6.4 
  • फारबिसगंज -6.2 
  • किशनगंज के तैयबपुर -6.0
  • (बारिश मिमी में)
  • स्थान –  तापमान 
  • रोहतास – 44.2 
  • औरंगाबाद – 43.9
  • पटना – 39.0
  • नालंदा – 39.8
  • नवादा – 42.2
  • जमुई – 41.7
  • बांका – 40.2 
  • मुजफ्फरपुर – 32.8
  • सिवान – 39.0
  • भागलपुर – 37.5 
  • कटिहार – 32.9 
  • बेगूसराय – 35.4

सोनू मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिला के रहने वाले है पिछले 4 साल से डिजिटल पत्रकारिता...