कुछ दिनों से सरिया के कीमतों में लगातार गिरावट देखने को मिल रही थी | लेकिन इसी बीच सरिया की कीमताें में अचानक बढ़ाेतरी हाे गई है। इसके चलते मकान बनाने का सपना देख रहे लाेगाें काे निराशा हाथ लगी है। सरिया के दाम पिछले एक सप्ताह में एक हजार रुपये प्रति टन बढ़ गए हैं।

साेमवार काे ब्रांडेड सरिया 67000 प्रति टन बिक रहा है जबकि लोकल सरिया के दाम भी 1200 रुपये प्रति टन की बढ़ाेतरी हुई है जो 62800 रुपये तक मिल रहा है। भवन निर्माण में सबसे अहम सरिया और सीमेंट ही हाेता है। हालांकि पंजाब में रेत अब भी महंगी ही मिल रही है।

Also read: Bullet Train In Rajsthan: दिल्ली – अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना के तहत राजस्थान के 7 जिलों के 335 गावों से होकर भी गुजरेगी बुलेट ट्रेन, खबर में जानिए पूरी डिटेल्स…

Also read: India New Expressway: इसी साल में बनकर तैयार होंगे भारत का दूसरा सबसे लंबा सूरत-चेन्नई एक्सप्रेसवे, निर्माण में खर्च किये जायेंगे 50 हजार करोड़ रुपये

आने वाले दिनाें में इसमें भी कमी देखने काे मिल सकती है। जो अनुमान या बजट आपने मकान के लिए निर्धारित कर रखा है अब उसमें इसे पूरा करना संभव नहीं रहा। आपको नए सिरे से मकान का बजट तय करना होगा। कंस्ट्रक्शन मटीरियल से लेकर बाकी सभी सामान पिछले कुछ दिनों में महंगा हाे रहा है। इसके चलते मकान बनवाने का सपना देख रहे लाेगाें काे निराशा ही हाथ लगी है।

गाैरतलब है कि माेदी सरकार की ओर से पेट्राेल-डीजल के दामाें में की गई कटाैती के बाद कई वस्तुएं सस्ती हाेनी शुरू हाे गई थी। लेकिन फिर सरिया के दाम बढ़ने से लाेगाें काे परेशानियाें का सामना करना पड़ सकता है। काराेबारियाें का कहना है कि महंगाई के दाैर में सरिया और सीमेंट की कीमतें कम हाेने के बाद ही खरीद बढ़ सकती है। अगर दाम बढ़ेंगे ताे व्यवसाय पर भी असर पड़ सकता है।

सरिया की कीमत

  • नवंबर 2021 : 70000
  • दिसंबर 2021 : 75000
  • जनवरी 2022 : 78000
  • फरवरी 2022 : 82000
  • मार्च 2022 : 83000
  • अप्रैल 2022 : 78000
  • मई 2022 : 66000
  • जून 2022 : 67000

सोनू मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिला के रहने वाले है पिछले 4 साल से डिजिटल पत्रकारिता...