बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता सोनू सूद को लोग रियल हीरो एवं गरीबो की मसीहा के नाम से जानते है | जरूरतमंदों के एक पुकार पर सोनू सूद हमेशा उसकी जरूरत पूरा करने के लिए तैयार रहते है | उनके सेवा भाव और कार्य को देखकर कोई भी प्रेरित हो सकता है। अपने देश में किसी भी जरूरतमंद की आवाज यदि सोनू सूद तक पहुंचती है वह शीघ्र उसकी मदद को आगे आ जाते हैं।
आज एक बार फिर सोनू सूद ने दरियादिली का परिचय दिया है। दरअसल उन्होंने इस बार एक ऐसी छोटी बच्ची की मदद की है जिसके एक मात्र पैर हैं और उसमें पढाई के प्रति ललक बहुत ज्यादा। वह बच्ची एक पैर के सहारे भटकते हुए लगभग 1 किमी. की दूरी तय कर रोज स्कूल जाती है। इसकी भनक सोनू सूद को लगी, बस फिर क्या था हमेशा की तरह वे आगे आए और मदद की पेशकश दी।
सोनू सूद ने कुछ ऐसा किया है कि वह ना केवल लोगों के जुबान पर बल्कि उनके दिलों पर भी बस चुके हैं। दरअसल इस बार वह एक बच्ची की मदद के लिए सामने आए हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें एक लड़की स्कूल जाती नजर आ रही हैं। आप सोच रहे होंगे कि स्कूल जाना तो आम बात है भला इसमें सोनू सूद ने क्या किया होगा? बता दें कि उस लड़की का स्कूल जाना इसलिए खास है क्योंकि उसका एक पैर नहीं है।
एक पैर ना होने के बावजूद भी वह एक पैर के सहारे एक किलोमीटर दूर स्कूल जाती हैं। यह वीडियो वायरल होने के बाद ट्विटर पर हर कोई इस लड़की के जज्बे की तारीफ कर रहा हैं। जब यह विडियो सोनू सूद ने दिखा तो उन्होंने उस लड़की की मदद करने का ऐलान कर दिया। सोनू का कहना है कि वह यह वीडियो देखने के बाद उसकी मदद करने से खुद को रोक ही नहीं पाए और उन्होंने उसी समय उस लड़की की मदद करने का फैसला कर लिया।