aeb6d8f9 6e8b 42c5 9a6f 578c52bacb252 4

Bihar Weather Update : बिहार में पिछले दिन गुरुवार की रात बिहार के कुछ हिस्सों में आंधी के साथ-साथ बारिश हुई थी | लेकिन अब दो तीन दिन बाद सब जगह पर मौसम सामान्य हो गया है | वहीं हवा की गति तेज होने के कारण आम जन जीवन पर असर पड़ा है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार पूरे प्रदेश में पूर्वी व दक्षिण पूर्वी हवा की मजबूत स्थिति बनी हुई है। वहीं हवा की गति 10-12 किमी प्रतिघंटा है।

वहीँ दरअसल इन मौसमी प्रभाव को देखते हुए अगले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के सात जिलों के पूर्वी व पश्चिमी चंपारण, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार जिलों के अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ हल्की बारिश के आसार है। इन जगहों पर रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थान पर रहने की सलाह दी गई है। मौसमी विज्ञानी की मानें तो प्रदेश में हफ्ते भर पुरवा का प्रभाव बना रहेगा। इसके वजह से लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी |

गुरुवार को दरभंगा में सर्वाधिक बारिश 73.2 मिमी बारिश दर्ज की गई। जबकि मुजफ्फरपुर के सरैया में 43.0 मिमी, सहरसा के सिमरी में 38.6 मिमी, पूर्वी चंपारण के चकिया में 33.8 मिमी, सहरसा के महिषी में 30.2 मिमी, बांका में 30.2 मिमी, सहरसा के सौरबाजार में 29.4 मिमी, दरभंगा के हायाघाट में 28.5 मिमी, मधुबनी के झंझारपुर में 25 मिमी, सुपौल के बसुआ में 21 मिमी, कटिहार के मनिहारी में 19.4 मिमी, वैशाली में 17.8 मिमी, मुजफ्फरपुर के मीनापुर में 16.4 मिमी, दरभंगा के कमतौल में 15.6 मिमी बारिश दर्ज की गई।.

  • 73.2 मिमी के साथ दरंभगा में सर्वाधिक बारिश
  • 39.3 डिग्री सेल्सियस के साथ शेखपुरा सबसे गर्म शहर
  • 36.8 डिग्री सेल्सियस पटना का तापमान
  • 10-12 किमी प्रतिघंटा हवा की रफ्तार

प्रमुख शहरों का अध‍िकतम तापमान :

  • पटना – 36.8
  • सिवान – 34.0
  • बक्सर – 38.2
  • गया – 38.4
  • औरंगाबाद – 39.2
  • नालंदा – 38.4
  • वैशाली – 35.7
  • मुजफ्फरपुर – 32.8
  • नालंदा – 38.4
  • बेगूसराय – 35.1
  • सहरसा – 33.1
  • दरभंगा – 34.0
  • सुपौल – 34.0
  • अररिया – 34.5
  • पूर्णिया – 33.4
  • कटिहार – 33.7
  • जमुई – 38.1
  • (अधिकतम तापमान डिग्री सेल्सियस में)

सोनू मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिला के रहने वाले है पिछले 4 साल से डिजिटल पत्रकारिता...