रब ने बना दी जोड़ी : 36 इंच का दूल्हा और 34 इंच की दु्ल्हन, देखने वालों की लग गई तांता

आये दिन इन्टरनेट पर कुछ न कुछ देखने को मिलता रहता है | इसी तरह एक शादी का वायरल विडियो हो रहा है | बता दे कि यह शादी बिहार के भागलपुर जिले में हुई है | आप सोच रहे होंगे शादी तो होती ही होगी | लेकिन आपको बता दे कि इस शादी में खास बात यह है कि लड़का और लड़की थोडा अजूबा था | अजूबा यह है कि दूल्हा-दुल्हन की हाईट कुछ इस प्रकार थी | बता दे कि दूल्हा का हाईट 36 इंच और दुल्हन की 34 इंच थी | शादी बहुत ही धूम-धाम से मनाया गया | वहीँ शादी देखने वाले और सेल्फी लेने वालो की वहां पर तांता लग गया |

जनम जनम का साथ

पृथ्वी पर जन्म लेने वाले हर व्यक्ति की जोड़ी भगवान बनाकर भेजते हैं। यह बात शत प्रतिशत सोमवार को साबित हुई। दुल्हन नवगछिया के अभिया बाजार के किशोरी मंडल उर्फ गुजो मंडल की पुत्री ममता कुमारी 24 वर्ष की है और मसाढ़ू निवासी बिंदेश्वरी मंडल का पुत्र मुन्ना भारती 26 वर्ष का है। दोनों वर और वधू भागलपुर जिले के है। इस शादी में गांव के लोगों ने भाग लिया। ग्रामीण अनंत ने बताया कि शादी के बाद दूल्हा व दुल्हन काफी खुश थे । दुल्हे ने बताया कि मैं अपनी दुल्हन को खुश रखूंगा किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी।