अच्छी खबर : नितिन गडकरी ने किया एलान देश में बहुत जल्द सस्ता हो जाएगा Electric वाहन

देश में दिन पर दिन पेट्रोल-डीजल का भाव बढ़ते ही जा रहा है | इसके चलते लोग इलेक्ट्रिक की और शिफ्ट होते जा रहे है | इलेक्ट्रिक वाहन में लोगों को बहुत सारी सुविधा देखने को मिल रही है | वहीँ उसमे प्रदुषण का कोई झंझट नहीं है | ना ही उसमे पेट्रोल-डीजल का लफड़ा रहता है | अब इलेक्ट्रिक वाहन की दाम घटेगी इस बात की जानकारी खुद नितिन गडकरी ने दिए है |

आपको बता दे कि केंद्र सरकार में केन्द्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने एक बयान दिया है | उन्होंने अपने बयान में बताया है कि आगामी दिनों में ईवी की कीमत पेट्रोल डीजल वाले वाहनों से काफी कम हों जाएंगे। उन्‍होंने कहा इलेक्ट्रिक गाड़ियां बनाने वाली अमेरिकी कंपनी टेस्ला (Tesla) को भारत में इलेक्ट्रिक गाड़ियां बनाने पर काफी लाभ होगा। हालांकि इस संबंध में केंद्रीय मंत्री न‍ित‍िन गडकरी ने कहा कि आगामी दिनों इलेक्ट्रिक वाहनों के दामों में गिरावट दिखेगी।

ज्ञात हो कि गडकरी ने बीते 26 अप्रैल को एक बयान दिया था कि यदि टेस्ला भारत में अपने इलेक्ट्रिक वाहनों का निर्माण करने के लिए तैयार है तो ‘कोई बात नहीं’। लेकिन उसे चीन से कारों का आयात नहीं करना चाहिए। आगे उन्होंने कुछ इस अंदाज में कहा यदि एलन मस्क भारत में कार बनाने के लिए रेडी हैं तो कोई दिक्कत नहीं है। भारत आईये भारत बहुत बड़ा मार्केट है यहाँ आकर आराम से आप कार का निर्माण कर सकते है |