दोस्तों रेलवे हमेशा यात्री को सुविधा को देखते हुए नियम में बदलाव करते रहता है | लेकिन अब आपको बता दे कि रेलवे में बिना टिकट के सफ़र करने वाले यात्री को खैर नहीं वैसे यात्री जो ट्रेन में बिना टिकट लिए ही सफ़र करते है जो कि रेलवे के नियम के खिलाफ है | उसके खिलाफ रेलवे भी अपना बड़ा अभियान शुरू कर दिया है | रेलवे उन लोगों को जो बिना टिकट के यात्रा करते है उन्हें भारी भरकम जुर्माना के साथ पकड़ा जाएगा | और बता दे कि उसे गिरफ्तार भी किया जा सकता है | अब इसको लेकर सभी स्टेशन पर नकेल कास दी गई है यात्री सावधान हो जाए |
बिना टिकट वाले यात्रियों से छह लाख 6 हजार 60 रुपए वसूले
बता दे कि राजधानी पटना के दानापुर रेल मंडल के अधीन बिना टिकट वाले यात्रियों से छह लाख 6 हजार 60 रुपए वसूले गए। वहीँ पटना जंक्शन पर विशेष टिकट जांच मुहिम चलाया गया। इसमें बिन टिकट सफर करने वाले 1039 यात्री पकड़े गए। दानापुर मंडल के जनसंपर्क अधिकारी पृथ्वीराज ने बताया कि पटना जंक्शन पर विशेष टिकट जांच अभियान के अंतर्गत जुर्माना और किराए के रूप में बिना टिकट वाले यात्रियों से छह लाख 6 हजार 60 रुपए वसूले गए।
पूरे जगह इस मुहीम को सख्ती के साथ चलाया जा रहा है | सिवान जंक्शन पर विशेष जांच अभियान के तहत सैकड़ों यात्री पकड़े गए। रेलवे की ओर से विभिन्न दिनों में अलग-अलग स्टेशनों पर अभियान चलाया जा रहा है और वैसे लोग जो पकड़े जा रहे है उन्हें दंड भी दिया जा रहा है |