aeb6d8f9 6e8b 42c5 9a6f 578c52bacb252 32

बिहार में अब लोगों को मिलेगी गर्मी से राहत जी हाँ दोस्तन आपको बता दे कि गया और औरंगाबाद सहित सात जिलों में प्रचंड गर्मी की स्थिति बनी हुई है। शुक्रवार को गया और औरंगाबाद में हीट वेव की स्थिति रही। गया और औरंगाबाद में शुक्रवार को इस सीजन की सबसे अधिक गर्मी रही। गया का पारा 44.1 डिग्री व औरंगाबाद का 44.2 डिग्री दर्ज किया गया।

मौसम विभाग की माने तो बांका, जमुई, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, गया और नवादा को छोड़कर राज्य के अन्य 31 जिलों में आंधी-पानी की चेतावनी जारी की है। 30 अप्रैल और एक मई को 31 जिलों में गरज के साथ बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में आंधी की रफ्तार 30 से 50 किमी प्रतिघंटे तक रह सकती है। आंधी-पानी के बाद बिहार भर के तापमान में दो से तीन डिग्री तक गिरावट के आसार हैं।

वहीँ शुक्रवार को लू की चपेट में रहने वाले अन्य जिलों में बांका, जमुई, कैमूर, रोहतास, और नवादा शामिल हैं। बिहार के छह जिलों में पारा 40 या उससे पार होने की वजह से दिन भी लोग बेहाल रहे। रोहतास के डेहरी में अधिकतम तापमान 43.8 डिग्री दर्ज किया गया। पटना सहित अन्य शहरों में जहां तापमान में गिरावट आई, वहां भी पसीने वाली गर्मी ने लोगों को परेशान कर रखा है।

इन जिलों में बारिश की आशंका :

बिहार के राजधानी पटना समेत अररिया जिला एवं अरवल, औरंगाबाद,कटिहार,किशनगंज, कैमूर, खगड़िया ,गया गोपालगंज, जमुई, जहानाबाद, दरभंगा, नवादा, नालंदा, पश्चिमी चम्पारण, पूर्णिया, पूर्वी चम्पारण, बक्सर, बाँका, बेगूसराय, भागलपुर, भोजपुर, समस्तीपुर

सोनू मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिला के रहने वाले है पिछले 4 साल से डिजिटल पत्रकारिता...