aeb6d8f9 6e8b 42c5 9a6f 578c52bacb25 62

बिहार की शिक्षा वयवस्था को लोग निम्न स्तर से देखते है लेकिन अब वो बात नहीं रहा बिहार का भी शिक्षा लेवल धीरे-धीरे बढ़ रही है | वहीँ बिहार बोर्ड के वर्तमान अध्यक्ष आनंद किशोर के नाम एक नई उपलब्धि जुड़ रहा है | जी हाँ दोस्तों बिहार बोर्ड के वर्तमान अध्यक्ष आनंद किशोर को बिहार के परीक्षा वयवस्था को बेहतर बनाने के लिए उन्हें प्राइम मिनिस्टर्स अवार्ड फ़ॉर एक्सीलेंस इन पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन अवार्ड से समान्नित किया जाएगा | बता दे कि इनको यह अवार्ड 21 अप्रैल 2022 को दिल्ली में दिया जाएगा |

Also read: Bihar Weather : बिहार के लोगों को नहीं मिलने वाली है गर्मी से राहत इन 11 शहरों में भीषण ‘लू’ की अलर्ट! दिन पर दिन बढ़ रहा तापमान, जानिये…

पहले भी हो चुके है अवार्ड से सम्मानित :

साल 2021 में बिहार बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर को शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से उन्हें आउटस्टैंडिंग एजुकेशनल लीडर अवार्ड से सम्मानित किया था। इतना ही नहीं महामारी होने के बाबजूद भी समय पर एग्जाम लेना और सबसे पहले परीक्षा का परिणाम देने के लिए भी बिहार बोर्ड अद्ध्यक्ष आनंद किशोर को 25 मार्च 2021 को वर्चुअल सम्मान समारोह में इससे पहले पिछले साल 2021 में बोर्ड अध्यक्ष को यह सम्मान 2020 में कोरोना महामारी से उत्पन्न चुनौतियों तथा देश में लागू लॉकडाउन के बीच सुधारात्मक प्रयासों को जारी रखने तथा इंटर- मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2020 का परीक्षाफल सबसे पहले घोषित करने के कारण दिया गया था। यह सम्मान 25 मार्च 2021 को आयोजित वर्चुअल सम्मान समारोह में केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल ने दिया था।

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति यानी बिहार बोर्ड इस साल भी बोर्ड परीक्षा के परिणाम मार्च में जारी कर सबसे पहले बोर्ड रिजल्ट जारी करने का रिकॉर्ड बनाया है। इससे पहले बिहार बोर्ड 2019, 2020 और 2021 में भी मार्च में रिजल्ट घोषित कर दिया था। 2020 में जहां सीबीएसई बोर्ड समेत तमाम बड़े और नामी बोर्ड अपनी वार्षिक परीक्षाएं नहीं करा पाए थे, ऐसे समय में बिहार बोर्ड ने न सिर्फ परीक्षाएं कराई बल्कि समय पर उनके परिणाम भी घोषित कर दिए थे। बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा 2020 के नतीजे 25 मार्च को और बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा 2021 के परिणाम 26 मार्च 2021 को घोषित किए गए थे। इस बार 12वीं के परिणाम 16 मार्च 2022 को जारी किए जा चुके हैं।

सोनू मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिला के रहने वाले है पिछले 4 साल से डिजिटल पत्रकारिता...