aeb6d8f9 6e8b 42c5 9a6f 578c52bacb25 40

दोस्तों मार्च खत्म हो चूका है अप्रैल भी आधा बीत चूका है अब मौसम भी अपना करिश्मा दिखाना शुरू कर दिया है | और वहीँ पुरे बिहार में मौसम दो प्रकार की बनी हुई है आधा बिहार बारिश वज्रपात से परेशान है तो वहीँ आधा बिहार लू अधिक गर्मी के वजह से परेशान है | लेकिन अभी अगर हम बीते एक दो दिन की बात करें तो दक्षिणी बिहार में पुरबा हवा के चलने से लोगों की राहत मिली है | गेहूं की कटाई भी होनी है अगर ऐसे में वर्षा होती है तो किसान के गेंहू दौनी नहीं हो पाएगी |

Also read: Bihar Weather : बिहार के लोगों को नहीं मिलने वाली है गर्मी से राहत इन 11 शहरों में भीषण ‘लू’ की अलर्ट! दिन पर दिन बढ़ रहा तापमान, जानिये…

जबकि पश्चमी हवा के मुताबिक गति में पहले के मुकाबले आंशिक कमी आई है। मौसम विभाग की और से बिहार के पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, किशनगंज, अररिया, सीतामढ़ी, सुपौल और मधुबनी में बुधवार एवं गुरूवार को आंशिक वर्षा की संभावना जताई गई हैं। पश्चिम चंपारण, किशनगंज एवं अररिया में मौसम विभाग ने 30 से 40 की गति की वायु के सहित ही वर्षा और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है।

बिहार के इस छोर में हुई है रिमझिम वर्षा :

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक नेपाल से सटे कुछ जगहों पर बीते दिन रिमझिम बारिश हुई है | लेकिन बक्सर, गया, औरंगाबाद, रोहतास, नवादा, बांका एवं आसपास के एक दो जिलों में लू की स्थिति बनी हुई है। रविवार को दो से तीन डिग्री पारा में गिरावट से दक्षिण बिहार के इन जगहों में हीट वेव का परिणाम मिला है परंतु अगले दो दिन तापमान में विशेष बदलाव की संभावना नहीं है। वहीँ दक्षिणी बिहार में गर्मी से लोग परेशान है लू की स्थिति बनी हुई है |

बीते दिन अलग-अलग जगहों के तापमान :

सोमवार को बक्सर के टेंपरेचर में तीन डिग्री की गिरावट आई एवं अधिकतम तापमान 41.5 डिग्री दर्ज किया गया। गया में भी तापमान दो डिग्री तक नीचे आया। औरंगाबाद में अधिकतम तापमान मामूली गिरावट के सहित 40.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। पटना में देर रात पुरवा के तेज प्रभाव से मौसम के रुख में नरमी आई एवं पारा एक डिग्री नीचे आया।

जबकि दोपहर में पछुआ की स्थिति बनी रही। रविवार को यहां अधिकतम पारा 36.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। भागलपुर में 34.6 डिग्री, छपरा में 38.7 डिग्री, नवादा में 40 डिग्री, जमुई में 39.2 डिग्री, वाल्मीकिनगर में 35 डिग्री अधिकतम टेंपरेचर दर्ज किया गया। डेहरी में अधिकतम पारा 41.4 डिग्री बना हुआ है। बक्सर के बाद यह राज्य का दूसरा सबसे गर्म शहर है।

सोनू मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिला के रहने वाले है पिछले 4 साल से डिजिटल पत्रकारिता...