aeb6d8f9 6e8b 42c5 9a6f 578c52bacb25 23

दोस्तों सोशल मीडिया का समय है आये दिन कुछ न कुछ सोशल मीडिया पर वायरल होते रहती है | जिसके कारण हमलोग देश दुनिया में हो रही घटना के बारे में जान पाते है | एक ऐसा ही विडियो बिहारी लड़का का वायरल हो रहा है जिसमे लड़का साइकिल चला रहा है वो भी बिना हैंडल को पकडे ऊपर से अपने सर पर बोझा रखे हुए है यह विडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह चारो तरफ फ़ैल गई है | बता दे कि इस विडियो को जाने-माने बिजनेसमैन आनंद महिंद्रा ने अपने अधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट ट्वीटर पर शेयर करते हुए इस लड़का की तारीफ़ किया है |

दरअसल विडियो में जो लड़का दिख रहा है वह bihar के लखीसराय जिले के रहने वाला है | और यह लड़का दशवीं में पढता है | इसकी उम्र लगभग 14 साल की है | इस विडियो को देखते ही आनंद महिंद्रा अपने आप को रोक नहीं पाए और उन्होंने लिखा की ‘ये शख्स एक मानव Segway (एक तरह का स्कूटर) है. इसमें शरीर में पहले से Gyroscope (एक तरह का सेंसर) फिट है. क्या शानदार बैलेंस है. मुझे दुख इस बात का है कि इस शख्स के जैसे हमारे देश में कई और लोग होंगे जो टैलैंटेड जिमनास्ट या स्पोर्टपर्सन बन सकते हैं. लेकिन उनकी पहचान करना और उन्हें प्रशिक्षण देना आसान नहीं है.’’

इस लड़का का विडियो सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो चूका है लेकिन अभी इस लड़के इसक कोई अता पता नहीं है न ही इसके घर वाले को इस बात की खबर है कि इसके बेटा का विडियो सोशल मीडिया पर इनता ट्रेंड क्र रहा है और बड़े बड़े हस्ती इसको तारीफ़ कर रहे है | जब भी यह लड़का सड़क पर साइकिल चलाता है तो सभी सडक पर चल रहे राहगीर लोग इसको देखने लगते है और वह रूक जाते है | बता दे कि लड़के को ऐसा करने से उसके घर वाले खुश नहीं है | खास कर उसका पिता उसको बार-बार मना करता है कि वो साइकिल हाथ छोड़कर नहीं चलाए |

सोनू मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिला के रहने वाले है पिछले 4 साल से डिजिटल पत्रकारिता...