AddText 03 07 02.35.13

भारत में इन दिनों तेल की कीमतें आसमान छू रही हैं। कई राज्यों में तो तेल की कीमतें सौ रूपये को भी पार कर गई हैं।

मंहगाई से परेशान लोग तेल के दामों पर तंज कसते हुए कह रहे हैं कि अब समय आ गया है

कि साइकिल निकाल ली जाए। कुछ लोग प्रधानमंत्री के पुराने विडियो शेयर कर उनका किया वादा याद दिला रहे हैं।

खबरें ऐसी भी आई थी कि बॉर्डर से सटे इलाकों के लोग नेपाल से तेल भरवा रहे हैं।

लेकिन क्या आप जानते हैं कि आज भी कुछ देशों में तेल की कीमतें पानी की तरह हैं।

वहाँ के लोग तेल के भाव से महंगी तो पानी की बोतलें खरीदते हैं। आइए जानते हैं

कौन से हैं वह देश और क्या है वहाँ की तेल की कीमतें। साथ ही आपको समझाते हैं

कि आख़िर भारत और उन देशों की तेल की कीमतों में क्यों है इतना अंतर।

ईरान देश को तो आप जानते ही होंगे। पिछले साल अमेरिका के साथ तना-तनी में ये बेहद चर्चा में रहा था।

साथ ही अमेरिका ने इस पर तमाम प्रतिबंध भी थोपे हुए हैं।

जिसके चलते ईरान से कोई भी देश कारोबार नहीं करना चाहता।

ईरान में फिलहार तेल की कीमतें 4.50 पैसे की दर से हैं।

हांलाकि तेल के भंडार के मुताबिक ये कीमतें भी यहाँ ज़्यादा ही कही जा सकती हैं।

ईरान के बाद दक्षिण पश्चिमी देश अंगोला का नाम आता है।

अंटलांटिक महासागर से लगा हुआ ये देश आकार में बेहद छोटा है। लोग इसे जानते भी कम ही हैं।

लेकिन वर्तमान में सोने और ईंधन जैसी चीजों के भंडारण के कारण ये चर्चा में है।

यहाँ पर तेल की कीमतें 17.82 रूपये प्रति लीटर हैं।

सोनू मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिला के रहने वाले है पिछले 4 साल से डिजिटल पत्रकारिता...