aeb6d8f9 6e8b 42c5 9a6f 578c52bacb255 2

इस वक़्त की सबसे बड़ी खबर आ रही है कि 1 अप्रैल से NH पर गाड़ी चलाना हुआ महंगा 65 रूपये तक बढे दाम बता दे कि नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) टोल टैक्स में 10 से 65 रुपये तक की वृद्धि की है। विभाग ने बड़ा फैसला लेते हुए हलके वाहन के लिए 10 रूपये की बढ़ोतरी की है वहीँ बड़े कमर्शियल वाहनों के लिए अधिक से अधिक 65 रूपये की बढ़ोतरी की है |

दरअसल एनएचएआई के परियोजना निदेशक ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2022-23 की सुचना जारी कर दिया है। और छोटे वाहनों के लिए टोल टैक्स में 10 रूपये एवं बड़े वाहनों के लिए 65 रूपये बढ़ोतरी की गई है | अगर हम इस बढ़ोतरी की बात करे तो यह नियम 31 मार्च यानी की वृहस्पतिवार के रात 12 बजे के बाद से लागू हो जाएगा | और इसके लिए सभी टोल टैक्स पर वाहनों के लिए नई रेट दर भी आपको देखने को मिलेगी |

Also read: महाकुम्भ मेला को लेकर कई जगह से कई स्पेशल ट्रेंने चल रही है, देखिये लिस्ट…

Also read: राजस्थान से बिहार के लिए कुम्भ मेला स्पेशल ट्रेन….

इन वाहनों को मिलते है टोल टैक्स में छुट :

रक्षा वाहन, अग्निशमन, एंबुलेंस, शव वाहन, वीआईपी साइन लगे वाहनों को टोल टैक्स नहीं देना पड़ेगा। इसके अलावा वीरता पुरस्कार परमवीर चक्र, महावीर चक्र, अशोक चक्र, शौर्य चक्र प्राप्त जो सक्षम अधिकारी द्वारा प्रमाणित फोटो युक्त पहचान पत्र दिखाने पर उन्हें टोल टैक्स नहीं देना पड़ेगा।

वाहन     ये थी पुरानी दरें               बढ़ोतरी के बाद नई दर

कार/जीप        90 रुपया        100 रुपया
मिनी बस        145 रुपया      160 रुपया
थ्री एक्सल कॉमर्शियल वाहन  330 रुपया       365 रुपया
4-6 एक्स्ल कॉमर्शियल        475 रुपया        525 रुपया
ओवरसाइज कॉमर्शियल        575 रुपया        640 रुपया

सोनू मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिला के रहने वाले है पिछले 4 साल से डिजिटल पत्रकारिता...